
कीव। यूक्रेन (Ukraine Crisis) और रूस के बीच तनाव चरम पर है। आशंका जताई जा रही है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इसे देखते हुए यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को जल्द देश छोड़ देने के लिए कहा गया है।
भारतीय दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन में तनाव और अनिश्चिंतता बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसी स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों जिनका प्रवास आवश्यक नहीं है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है। यात्रा के लिए व्यावसायिक और चार्टर फ्लाइट्स उपलब्ध हो सकते हैं। इससे व्यवस्थित और समय पर प्रस्थान किया जा सकता है। भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपडेट के लिए संबंधित छात्र ठेकेदारों से भी संपर्क में रहें। इसके साथ ही वे दूतावास के फेसबुक, वेबसाइट और ट्वीटर को भी अपडेट पाने के लिए फॉलो करते रहें।
Ukraine से भारत के लिए Air India ऑपरेट करेगी तीन फ्लाइट्स
बता दें कि यूक्रेन पर मंडरा रहे रूसी आक्रमण के खतरे के चलते वहां मौजूद भारतीय घर लौटना चाहते हैं। एयर इंडिया (Air India) ने यूक्रेन से भारत के लिए तीन फ्लाइट्स ऑपरेट करने की घोषणा की है। भारत से ये विमान बोरिस्पिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भारत और यूक्रेन के बीच एयर इंडिया 22, 24 और 26 फरवरी 2022 को तीन फ्लाइट ऑपरेट करेगी।
यह भी पढ़ें- Ukraine: ब्रिटेन के PM ने बताया रूसी हमले का प्लान, कहा-1945 के बाद यूरोप में होने जा रहा सबसे बड़ा युद्ध
यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय रह रहे हैं। करीब 18 हजार से अधिक छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के साथ ही यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास में स्पेशल कंट्रोल रूम बनाए हैं। 24 घंटे चल रहे इन कंट्रोल रूम से यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की समस्या सुलझाने में मदद की जा रही है।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
यह भी पढ़ें- Ukraine Crisis: रूस कभी भी कर सकता है यूक्रेन पर हमला, Joe Biden ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।