पुतिन के अलग किस्म के कान, अजीब चाल-ढाल देखकर फैली एक विचित्र अफवाह, ये कोई और है?

रूस-यूक्रेन के युद्ध को 8 अगस्त को 168 दिन हो गए हैं। इस बीच एक विचित्र अफवाह फैल रही है। यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन बॉडी डबल का उपयोग कर रहे हैं, हाल ही में उनके कान बदले दिखे हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 8, 2022 2:03 AM IST / Updated: Aug 08 2022, 07:36 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हेल्थ(Russian President Vladimir Putin health) के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी अजीब चाल, शारीरिक बनावट और उनके यहां डॉक्टर के लगातार दौरे को लेकर कई तरह की बातें कही हैं। इस बीच यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन बॉडी डबल( Putin is using a body double ) का उपयोग कर रहे हैं। ऐसा दावा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि हाल ही में उनके कान बदले से देखे गए हैं।

क्या पुतिन वाकई में गंभीर बीमार हैं?
रूस-यूक्रेन के युद्ध को 8 अगस्त को 168 दिन हो गए हैं। इसकी शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी। तब से ही पुतिन की खराब हेल्थ को लेकर बातें सामने आती रही हैं। फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से लोग दावा कर रहे हैं कि 69 वर्षीय की बाहें कांपती और चेहरा फूला दिखाई दिया है। सेना के एक अधिकारी और जासूस यूक्रेन के मेजर जनरल कायरलो बुडानोव(Major General Kyrylo Budanov) की थ्योरी है कि पुतिन मीडिया में उपस्थिति के लिए डबल का इस्तेमाल कर रहे थे।

बुडानोव ने कहा कि पुतिन के कान अलग-अलग लुक में देखे गए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का कान एक फिंगरप्रिंट की तरह होता है, जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए अद्वितीय होता है। इसे रिपीट नहीं किया जा सकता है। बुडानोव का मतलब यह है कि हर व्यक्ति के कान अलग-अलग होते हैं, उनमें आकार-प्रकार की समानता नामुमकिन हैं। बुडानोव ने दावा किया कि इन दोनों(पुतिन और डबल) की आदतें और तौर-तरीके अलग-अलग हैं। बुडानोव ने यहां तक ​​कहा कि यदि आप बारीकी से देखते हैं, तो दोनों ऊंचाई में भिन्न हैं।

हालांकि यह अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन के मेजर जनरल की बात कितनी सच है। क्योंकि यह एक प्रोपेगेंडा(propaganda) भी हो सकता है। क्योंकिपुतिन के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करते हुए मास्को ने अटकलों का खंडन किया है और कहा है कि पुतिन ठीक हैं। इधर, अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के डायरेक्टर विलियम बर्न्स(CIA director William Burns) ने भी कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चलता हो कि पुतिन अस्वस्थ थे।

क्या व्लादिमीर पुतिन को अंतिम स्टेज का कैंसर है?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की हेल्थ को लेकर खुद रूस के खुफिया अधिकारी दावा करते आए हैं कि पुतिन कैंसर की अंतिम स्टेज पर हैं। वे अधिकतम तीन साल तक जीवित रह सकते हैं। एफएसबी (FSB) के अधिकारी कह चुके हैं कि कि पुतिन की आंखों की रोशनी कम हो रही है।  हालांकि ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने राष्ट्रपति पुतिन के बीमार होने की अटकलों का खंडन किया था। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है, किसी बीमारी की ओर इशारा करने वाले कोई संकेत नहीं हैं। क्लिक करके पढ़ें

यह भी पढ़ें
70 साल के होने जा रहे पुतिन को युद्ध के बीच गर्लफ्रेंड ने सुनाई Good News, तो उनका मुंह बन गया
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यूक्रेन की 25 साल की कैटरीना स्टुपनित्स्का, वीरता के लिए मिला 'हीरो' का टाइटल

 

Read more Articles on
Share this article
click me!