यूक्रेन में एक और मेयर का अपहरण, EU ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला, रूस कर रहा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

Published : Mar 13, 2022, 10:46 PM IST
यूक्रेन में एक और मेयर का अपहरण, EU ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला, रूस कर रहा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

सार

यूक्रेन (Ukraine) में एक और मेयर का अपहरण कर लिया गया है। रूसी सेना (Russian troops) पर आरोप लगा है कि हमला करके यूक्रेन के एक मेयर का अपहरण कर लिया गया है। यूरोपीय संघ (Europian Union) ने मेयर के अपहरण की निंदा की है।

कीव। यूक्रेन (Ukraine) में एक और मेयर का अपहरण कर लिया गया है। रूसी सेना (Russian troops) पर आरोप लगा है कि हमला करके यूक्रेन के एक मेयर का अपहरण कर लिया गया है। यूरोपीय संघ (Europian Union) ने मेयर के अपहरण की निंदा की है। दक्षिण-पूर्व यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया ओब्लास्ट क्षेत्र (Zaporizhzhia Oblast region) के क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ऑलेक्ज़ेंडर स्टारुख (Oleksandr Starukh) ने फेसबुक पर बताया कि रूसी संघ की सेना ने निप्रोरुडने शहर (Dniprorudne) के मेयर को पकड़ लिया है।

मेलिटोपोल के मेयर को भी बना लिया बंधक

यूक्रेन की संसद के अनुसार शुक्रवार को दक्षिणी यूक्रेन के मेलिटोपोल के मेयर को रूसी सैनिकों ने बंधक बना लिया है। सेना ने शहर पर कब्जा कर लिया था लेकिन मेयर ने दुश्मन के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया था।

यूरोपीय संघ ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बताया

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि यूरोपीय संघ रूसी सशस्त्र बलों द्वारा मेलिटोपोल और निप्रोरुडने के मेयरों के अपहरण की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि यह यूक्रेन में लोकतांत्रिक संस्थानों पर एक और हमला है और एक संप्रभु देश में अवैध वैकल्पिक सरकारी ढांचे को स्थापित करने का प्रयास है।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने भी रूस द्वारा यूक्रेन में नागरिकों की अंधाधुंध बमबारी के साथ-साथ मेलिटोपोल और निप्रोरुडने और अन्य यूक्रेनियन के मेयरों के अपहरण की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ये अपहरण और यूक्रेनी स्थानीय अधिकारियों पर अन्य दबाव एक और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मेयर की रिहाई की मांग की 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को फ्रांस और जर्मनी के नेताओं से मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है: उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए ... मैंने पहले ही (जर्मन) चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ को फोन किया है। मैंने (फ्रांसीसी) से बात की है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों... मैं अपने लोगों को रिहा कराने के लिए सभी जरूरी लोगों से बात करूंगा।"

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

H-1B वीज़ा पर अपने ही घर में घिरे ट्रंप-20 राज्यों ने बताया खतरनाक-खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?