जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में कहा- हम अपने बच्चों को जिंदा देखना चाहते हैं, सदस्यों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

Published : Mar 01, 2022, 06:51 PM IST
जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में कहा- हम अपने बच्चों को जिंदा देखना चाहते हैं, सदस्यों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

सार

Volodymyr Zelenskyy Address ub euporean parliament :  यूरोपीय संसद में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि हम दुनिया को बता देना चाहते हैं कि आखिर हम किस मिट्टी के बने हैं। दरअसल, यूक्रेन यूरोपीय यूनियन में शामिल होना चाहता है। लेकिन रूस इसके बिल्कुल खिलाफ है। जेलेंस्की ने जल्द से जल्द यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन में शमिल करने की मांग की।  

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूसी हमले के छठे दिन यूरोपीय संसद में अपना संबोधन दिया। इस संबोधन के बाद लोगों ने खड़े होकर उनके प्रति सम्मान जताया। जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं। हमारे सभी शहर अवरुद्ध हैं, लेकिन हमें कोई तोड़ नहीं सकता। हम मजबूत हैं , हम यूक्रेनियन हैं। जेलेंस्की ने यूरोपीय यूनियन (EU) की संसद में कहा- हम अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शहरों को घेर लिया गया है। लेकिन, हमारी एकता को कोई ताकत तोड़ नहीं सकती, इसमें सेंध नहीं लगा सकती। याद रखिए, हम यूक्रेन के लोग हैं और मजबूती से खड़े रहेंगे। हम आज अपने वजूद की जंग लड़ रहे हैं। आखिर हम भी अपने बच्चों तो जिंदा देखना चाहते हैं। 

रो पड़ा ट्रांसलेटर, रुका रहा संबोधन
जेलेंस्की यह संबोधन यूक्रेन की भाषा में लाइव कर रहे थे और यह ट्रांसलेट हो रहा था। बच्चों की बात आने पर ट्रांसलेटर रो पड़ा। इससे कुछ समय के लिए संबोधन में रुक गया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को बता देना चाहते हैं कि आखिर हम किस मिट्टी के बने हैं। दरअसल, यूक्रेन यूरोपीय यूनियन में शामिल होना चाहता है। लेकिन रूस इसके बिल्कुल खिलाफ है। जेलेंस्की ने जल्द से जल्द यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन में शमिल करने की मांग की।  

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इमोशनल मैसेज वायरलः मौत से पहले रूसी सैनिक ने अपनी मां से की थी रुला देने वाली बातचीत

रूसी सेना ने खारकीव में आर्मी बेस पर हमला किया 
मंगलवार सुबह ही रूस ने यूक्रेन के खारकीव और ओख्तिरका शहर के बीच आर्मी बेस पर हमला किया। खारकीव में रूसी बमों के हमले में खारकीव का मुख्यालय ध्वस्त हो गया। हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक शहीद हो गए। बताया जाता है कि रूसी सैनिकों ने आम नागरिकों पर भी गोलीबारी की। इसी गोलीबारी में भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई। उधर, बढ़ते संकट को देखते हुए भारतीय दूतावास ने कीव शहर से सभी भारतीय छात्रों को आज ही निकल जाने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ें खारकीव पर रूस के मिसाइल हमले में भारतीय छात्र की मौत, MBBS करने गया था 22 वर्षीय Naveen Shekhrappa

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?