Russia Ukraine War: रॉकेट अटैक में यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत, वेलीकोबुर्लुत्स्का के मेयर अगवा

Russia ukrine war :  एक तरफ पूरी दुनिया होली के त्योहार पर रंगों से सराबोर थी तो यूक्रेन रूस के रॉकेट हमले झेल रहा था। यूक्रेनी शहरों में रंग तो था लेकिन यहां के शहर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे नहीं, बल्कि खून के रंग में नहाए थे। शुक्रवार को यूक्रेन में हुए एक रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेनियन एक्ट्रेस ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई। उधर, रूसी सैनिकों ने एक शहर के मेयर को भी अगवा कर लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2022 3:18 AM IST / Updated: Mar 18 2022, 08:53 AM IST

कीव। एक तरफ पूरी दुनिया होली के त्योहार (Holi 2022) पर रंगों से सराबोर थी तो यूक्रेन रूस के रॉकेट हमले झेल रहा था। यूक्रेनी शहरों में रंग तो था लेकिन यहां के शहर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे नहीं, बल्कि खून के रंग में नहाए थे। शुक्रवार को यूक्रेन में हुए एक रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेनियन एक्ट्रेस ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई। ओक्साना कीव की एक आवासीय इमारत में रहती थीं। उनके ग्रुप के सदस्यों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। यंग थियेटर ने कहा कि कीव में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट हमले के दौरान यूक्रेन की योग्य कलाकार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई। 67 वर्षीय ओक्साना को यूक्रेन के सर्वोच्च कलात्मक सम्मानों में से एक से सम्मानित किया जा चुका था। वह यूक्रेन में सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक थीं। रूस के हमलों में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 80 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।   

यूक्रेन के वेलीकोबुर्लुत्स्का शहर के मेयर को रूस ने बंधक बनाया 


खार्किव क्षेत्रीय राज्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि रूसी बलों ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी बस्ती वेलेकोबुर्लुत्स्का के मेयर विक्टर टेरेशचेंको को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने बताया कि हमारे पास खबर है कि (रूसियों) ने वेलीकोबुर्लुत्स्का समुदाय के प्रमुख विक्टर निकोलाइविच टेरेशचेंको को पकड़ लिया है। ऐसे लोगों को सुरक्षा की आवश्यकता है। विक्टर निकोलाइविच को उनके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया और स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। सिनीहुबोव ने कहा कि वे उन्हें रिहा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस कृत्य की निंदा करते हैं और वह गांव के नेता को जल्द से जल्द मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं।
 
समुदायों के प्रमुखों को पकड़ रहे
सिनीहुबोव ने कहा कि जल्द ही हमारे कब्जे वाले क्षेत्र फिर से हमारे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि रूसी सेना ने खारकीव पर कब्जा नहीं किया है। वे "नागरिक आबादी के खिलाफ अपना आतंक दिखा रहे हैं। वे समुदायों के प्रमुखों के खिलाफ नफरत दिखा रहे हैं अौर इनका अपहरण कर रहे हैं। एक दिन पहले मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव को भी इसी तरह अगवा किया गया था और एक कैदी के बदले उन्हें मुक्त किया गया। 

Latest Videos

अमेरिकी समेत 21 लोगों की मौत  
इस बीच, यूक्रेन में संघर्ष जारी है। पिछले 24 घंटे में कम से कम 21 लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए। रूसी सेना के क्षेत्रीय अभियोजक के कार्यालय के अनुसार खारकीव के मेरेफा शहर पर गोलाबारी की गई। यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्निहाइव में गुरुवार को मारे गए कई लोगों में एक अमेरिकी नागरिक की पहचान जेम्स व्हिटनी हिल के रूप में हुई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने मौत की पुष्टि की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक प्रवक्ता ने कहा, "इस कठिन समय के दौरान परिवार के सम्मान में, हमारे पास कोई और टिप्पणी नहीं है। 

यह भी पढ़ें यूक्रेन को लेकर दुनिया की महाशक्तियों में तेज हुआ टकराव Biden ने Putin को बताया युद्ध अपराधी, रूस बोला-हत्यारा

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना