यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर हमले में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल, ब्रिटेन ने शुरू की जांच, दी चेतावनी

लंदन ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल में रासायनिक हथियारों के इस्तेमााल की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि रूसी हमले में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 12, 2022 1:30 AM IST / Updated: Apr 12 2022, 07:02 AM IST

लंदन। यूक्रेन (Ukraine) के मारियुपोल शहर (Mariupol) पर हमले में हुए रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल (chemical attack) का अंदेशा जताया जा रहा है। लंदन इन खबरों की पुष्टि के लिए गहनता से जांच कर रहा है। ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक ने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का दावा किया है। ब्रिटेन का यह दावा यूक्रेन के सांसदों व कुछ अधिकारियों के आरोपों के बाद सामने आया है। 

पुतिन और उनका शासन जिम्मेदार

Latest Videos

विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने ट्विटर पर लिखा, "रिपोर्ट है कि रूसी सेना ने मारियुपोल के लोगों पर हमले में रासायनिक एजेंटों का इस्तेमाल किया है। हम विवरणों को सत्यापित करने के लिए भागीदारों के साथ तत्काल काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इस तरह के हथियारों का कोई भी उपयोग इस संघर्ष में अन्य पक्षों के हस्तक्षेप को मजबूर करेगा। इसके लिए पुतिन और उनका शासन जिम्मेदार होगा।

यूक्रेन की सांसद ने किया केमिकल वेपन्स के उपयोग का दावा

यूक्रेन की सांसद इवान्ना क्लिम्पश ने कहा कि रूस ने मारियुपोल में एक अज्ञात पदार्थ का इस्तेमाल किया था। इसके हमले के बाद लोग सांस लेने में कठिनाई महसूस करने लगे और धीरे-धीरे उनकी सांसें थमने लगी। यह केमिकल हथियार ही थे।

यूक्रेन की अज़ोव बटालियन ने सोमवार को एक टेलीग्राम संदेश में दावा किया था कि एक रूसी ड्रोन ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों और नागरिकों पर एक जहरीला पदार्थ गिराया था। बल ने यह भी दावा किया कि लोग श्वसन विफलता और तंत्रिका संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। बटालियन के संस्थापक आंद्रेई बिलेत्स्की ने कहा कि तीन लोग एक अज्ञात जहरीले पदार्थ के प्रभाव से पीड़ित थे। हालांकि, मीडिया एजेंसी एएफपी इन दावों को सत्यापित नहीं कर सका है।

डोनेट्स्क के भी एक अलगाववादी ने किया दावा

डोनेट्स्क के वरिष्ठ अलगाववादी अधिकारी एडुआर्ड बासुरिन ने दक्षिणी बंदरगाह शहर के खिलाफ रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की संभावना की बात कही थी, जिसने हफ्तों तक रूसी बमबारी का विरोध किया था। रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने सोमवार को उनके हवाले से कहा कि बासुरिन ने कहा कि घेराबंदी करने वाले बल रासायनिक सैनिकों की ओर रुख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

 

बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए या नहीं? वैक्सीन को लेकर मन में उठ रहे हर सवाल का यहां जानिए जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के पुतिन को हटाने के आह्वान के बाद रूस ने दी प्रतिक्रिया, बैकफुट पर व्हाइट हाउस

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts