संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया को मिलने वाली सीमा-पार सहायता की बढ़ाई समयसीमा

Published : Jan 11, 2020, 01:24 PM IST
संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया को मिलने वाली सीमा-पार सहायता की बढ़ाई समयसीमा

सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को सीरिया को दी जाने वाली सीमा-पार से सहायता की सीमा छह माह के लिए बढ़ा दी है लेकिन साथ ही रूस के दबाव के चलते इस सहायता में कटौती की गई है

संयुक्त राष्ट्र (अमेरिका): संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को सीरिया को दी जाने वाली सीमा-पार से सहायता की सीमा छह माह के लिए बढ़ा दी है लेकिन साथ ही रूस के दबाव के चलते इस सहायता में कटौती की गई है। यह सहायता सीरिया-तुर्की सीमा के दो स्थानों से मुहैया कराई जाएगी, जबकि पहले यह चार स्थानों से दी जाती थी। सीरिया 2014 से गृहयुद्ध का सामना कर रहा है।

इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 मत पड़े, जबकि चार सदस्यों ने (रूस, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन) मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सीमा-पार से मिलने वाली इस सहायता को अब तक वार्षिक रूप से बढ़ाया जाता था, लेकिन इस बार ये बढ़ोतरी छह महीने के लिए की गई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Saudi Arabia Missile Attack: रियाद की ओर दागी गईं क्रूज मिसाइलें हवा में तबाह, अरामको की इमारत पर भी हमला
सऊदी अरब जाने वाले यात्री ध्यान दें! Air India Express ने 17 अक्टूबर तक रद्द कीं फ्लाइट्स