पाकिस्तान में यूनिसेफ की अधिकारी भी नहीं सेफ, जिस गार्ड को सुरक्षा के लिए घर पर तैनात किया उसी ने किया रेप

Published : Jun 09, 2022, 07:26 PM ISTUpdated : Jun 09, 2022, 07:31 PM IST
पाकिस्तान में यूनिसेफ की अधिकारी भी नहीं सेफ, जिस गार्ड को सुरक्षा के लिए घर पर तैनात किया उसी ने किया रेप

सार

पाकिस्तान में यूनिसेफ की महिला अधिकारी के साथ उसके गार्ड ने रेप किया। महिला रात में अपने बेडरूम में सो रही थी तभी गार्ड पहुंच गया और उसके साथ बलात्कार किया। महिला अधिकारी स्वीडिश नागरिक हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में यूनिसेफ (United Nations International Children's Emergency Fund) की एक महिला अधिकारी के साथ रेप की घटना सामने आई है। महिला अधिकारी के साथ गार्ड ने रेप किया। गार्ड को यूनिसेफ अधिकारी के आवास पर तैनात किया गया था। महिला अधिकारी स्वीडिश नागरिक हैं। वह 10 जनवरी 2022 से पाकिस्तान में काम कर रही हैं। 

उन्होंने अपने घर पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड के खिलाफ आबपारा पुलिस थाना में केस दर्ज कराया। एफआईआर के अनुसार महिला अपने बेडरूम में थी तभी गार्ड पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात की है। आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 साल की पीड़िता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के हाई सिक्योरिटी वाले पॉश इलाके में अकेली रहती हैं। 

रात में बेडरूम में घुस गया गार्ड
महिला ने पुलिस को दिए अपनी शिकायत में कहा है कि वह रात करीब 11:30 बजे बेडरूम में सो रही थी तभी उसे कमरे में किसी की मौजूदगी का आभास हुआ। किसी ने उसपर पीछे से हमला किया। वह अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं सकी कि कौन था। हमलावर उससे कहीं अधिक शक्तिशाली था। उसने अपने हाथों से उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। 

महिला ने कहा कि मुझे इतनी घुटन महसूस हुई कि मेरी जान भी जा सकती थी। बाद में मैंने वॉशरूम जाने देने का अनुरोध किया तब उसने छोड़ा। उसी समय मैं हमलावर को पहचान गई। बलात्कारी उसका गार्ड था। उसे उसके घर पर एक सुरक्षा कंपनी ने तैनात किया था।

यह भी पढ़ें- इमरान खान की पार्टी के नेता आमिर लियाकत की मौत, दरवाजा तोड़कर रूम में घुसे लोग, तब तक हो गई देर

बता दें कि पाकिस्तान में विदेशी महिलाएं बलात्कारियों के निशाने पर रहीं हैं। पिछले साल लाहौर नेशनल हाईवे पर एक ब्रिटिश महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। इसके कुछ महीने बाद पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी महिला से रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- Pakistan Hindu Temple: कराची के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, अल्पसंख्यकों में बना डर का माहौल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच