सिर के ऊपर से विमान उड़ा तो हमले के डर से अमेरिका के राष्ट्रपति ने खाली किया घर, बाद में सामने आयी यह बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपने वेकेशन होम में थे तभी उनके घर के ऊपर से एक छोटे विमान ने उड़ान भरी। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2022 2:59 AM IST

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सिर के ऊपर से विमान गुजरने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ घर खाली कर दिया। बाद में अमेरिकी सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि हमले जैसी बात नहीं थी। एक छोटा विमान गलती से राष्ट्रपति के घर के ऊपर से उड़ा था। 

अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ राजधानी वाशिंगटन से करीब 200 किलोमीटर दूर रेहोबोथ बीच इलाके के डेलावेयर में स्थित अपने घर में थे। अमेरिकी राष्ट्रपति का घर नो फ्लाइंग जोन होता है। इसका मतलब है कि उस इलाके के ऊपर के कोई विमान उड़ान नहीं भर सकता। 

Latest Videos

गलती से विमान ने भरी थी सुरक्षित इलाके में उड़ान
इस प्रतिबंध के बाद भी शनिवार को एक विमान ने राष्ट्रपति के घर के ऊपर से उड़ान भरी, जिसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी अपने छुट्टी बिताने वाले घर से निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीक्रेट सर्विस ने मामले की जांच की। इसके बाद बयान जारी कर कहा गया कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। यह कोई हमला नहीं था। 

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि विमान ने गलती से सुरक्षित इलाके में उड़ान भरी थी। विमान को तुरंत उस इलाके से दूर कर दिया गया था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि अन्य गलतियों के अलावा पायलट उचित रेडियो चैनल पर नहीं था। वह तय प्लाइट गाइडेंस का पालन नहीं कर रहा था। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस पायलट से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- स्पेस में घूमने गया छह यात्रियों का दल, सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला ने बनाया रिकार्ड

वेकेशन होम से ऊपर से छोटे विमान ने भरी थी उड़ान
बता दें कि राष्ट्रपति के वेकेशन होम के ऊपर से एक छोटे विमान ने उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति के घर के 30 मील इलाके को नो फ्लाइ जोन घोषित किया जाता है। अमेरिकी नियम के अनुसार पायलटों को उड़ान से पहले अपने रास्ते में पड़ने वाले नो फ्लाई जोन की जांच करनी होती है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन होने पर सीक्रेट सर्विस गंभीरता से जांच करती है। दोषी पाए जाने पर पायलट को सजा भी दी जाती है। 

यह भी पढ़ें- यूरोप इस मानसिकता से बाहर निकले कि उसकी समस्याएं दुनिया की समस्याएं हैं लेकिन दुनिया की समस्याएं यूरोप की नहीं

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया