काश अमेरिका की बात मान लेता रूस, तब नहीं होती ऐसी दुर्दशा, जानें आतंकी हमलों के पहले US ने क्या दी थी चेतावनी?

Published : Mar 23, 2024, 01:37 PM ISTUpdated : Mar 23, 2024, 03:03 PM IST
us russia

सार

रूस को ये सब झेलना नहीं पड़ता अगर वो अपने दुश्मन देश अमेरिका की बात पर ध्यान दे देता। जी हां, व्हाइट हाउस ने कहा कि हमने मार्च की शुरुआत में ही रूसी अधिकारियों को मॉस्को में बड़ी सभाओं को निशाना बनाने वाले आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी।

अमेरिका ने दी थी रूस को चेतावनी। रूस कल शुक्रवार (22 मार्च) की रात को आतंकी हमले से दहल गया। रूस के मॉस्को में स्थित कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें करीब 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 145 लोग घायल हो गए। हालांकि, रूस को ये सब झेलना नहीं पड़ता अगर वो अपने दुश्मन देश अमेरिका की बात पर ध्यान दे देता। 

जी हां, व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने मार्च की शुरुआत में ही रूसी अधिकारियों को मॉस्को में बड़ी सभाओं को निशाना बनाने वाले आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, "इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सरकार को मॉस्को में एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी मिली थी - जिसमें संभावित रूप से बड़े समारोहों को निशाना बनाया जा सकता था।

अमेरिका ने रूस को बड़े समारोहों को निशाना बनाए जाने की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, फिर भी रूस ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी की बातों पर गौर नहीं किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि बीते दिन 22 मार्च को 5 की संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बेगुनाह लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन लंबे समय से चेतावनी देने के कर्तव्य की नीति का पालन कर रहा है। इसके अनुसार अमेरिका राष्ट्रों या समूहों को सचेत करता है, जब भी उसे किसी अपहरण या हत्या के विशिष्ट खतरों की खुफिया जानकारी मिलती है।

मॉस्को में गोलीबारी की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली

मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। अमेरिकी अधिकारियों ने AFP को बताया है कि उनका मानना ​​है कि इस्लामिक स्टेट द्वारा जिम्मेदारी का दावा मजबूत है। वहीं रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार रूस की जांच समिति ने शनिवार को कहा कि 60 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिससे पहले मरने वालों की संख्या 40 हो गई थी।

ये भी पढ़ें: 'दुख की इस घड़ी में भारत रूस के साथ, हम एकजुटता से खड़े हैं', PM मोदी ने मॉस्को हमले पर दी प्रतिक्रिया

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
Sydney Attack: बोंडी शूटिंग के 'हीरो' को यहूदी अरबपति ने दिया 91 लाख का इनाम