अमेरिका ने 5 चीनी नागरिकों पर वैश्विक हैकिंग का लगाया आरोप, भारतीय कंपनियों में हुई थी हैकिंग

Published : Sep 17, 2020, 06:23 PM IST
अमेरिका ने 5 चीनी नागरिकों पर वैश्विक हैकिंग का लगाया आरोप, भारतीय कंपनियों में हुई थी हैकिंग

सार

अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य कई देशों में 100 से अधिक कंपनियों और संस्थानों को हैक करने का आरोप पांच चीनी नागरिकों पर लगाया है। इसमें कई भारत सरकार के संस्थान और कंपनियां भी हैं जिनसे महत्वपूर्ण डेटा और खुफ़िया व्यापारिक जानकारी चुरा ली गई थी।  

वॉशिंगटन: अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य कई देशों में 100 से अधिक कंपनियों और संस्थानों को हैक करने का आरोप पांच चीनी नागरिकों पर लगाया है। इसमें कई भारत सरकार के संस्थान और कंपनियां भी हैं जिनसे महत्वपूर्ण डेटा और खुफ़िया व्यापारिक जानकारी चुरा ली गई थी।
 

अमेरिका के उप अटॉर्नी जर्नल जैफरी रोसेन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 में से 3 चाइनीज को वैश्विक हैकिंग के मामलें में आरोपी करार दिया गया है तो वहीं 2 मलेशियाई नागरिकों को इन तीनों की मदद और डेटा भेजने के मामले में आरोपी घोषित किया गया है। आरोपियों पर विश्व की बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों, वीडियो गेम कंपनियों, विश्वविद्यालय और दूरसंचार कंपनियों के डेटा को चोरी करने का आरोप है। इन्होंने भारत की भी बड़ी सरकारी कंपनियों का डेटा चुराया है। फ़िलहाल अभी भारत सरकार द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ताबूत में ट्रंप का पूरा परिवार! तेहरान में लगे इस पोस्टर से क्या मैसेज देना चाहता है ईरान?
तेल के बाद अब पानी पर वार! अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाया नया खतरा