छात्र को नशा देकर महिला टीचर ने 20 बार बनाया संबंध, बच्चे की उम्र सिर्फ 14 साल

Published : Nov 21, 2024, 01:16 PM IST
Melissa Curtis

सार

मैरीलैंड में एक पूर्व शिक्षिका को 14 साल के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के जुर्म में 30 साल की सजा सुनाई गई है। महिला ने छात्र के साथ 20 से अधिक बार संबंध बनाए थे।

मैरीलैंड। अमेरिका की एक पूर्व महिला टीचर को स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में दोषी पाया गया है। उसे 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। मामला मैरीलैंड का है। 32 साल की मेलिसा कर्टिस को तीसरे दर्जे के यौन अपराध के मामले में ये सजा मिली है। उसने 14 साल के लड़के के साथ 20 से अधिक बार सेक्स किया था।

 

 

मेलिसा कर्टिस को तीन मामलों में रिहा किया गया। उन्हें तीन दशक तक जेल में रहना होगा। इसमें से 12 महीने को छोड़कर बाकी सभी सजाएं निलंबित रहेंगी। महिला को पांच साल तक निगरानी में रहना होगा। रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर्ड कराना होगा। निगरानी के शर्त के अनुसार उसे अपने बच्चों के अलावा अन्य नाबालिगों के साथ बिना निगरानी के संपर्क रखने की अनुमति नहीं होगी। उसे कम उम्र के बच्चों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

आठवीं क्लास के छात्र के साथ 20 अधिक बार बनाए यौन संबंध

कर्टिस ने 7 नवंबर 2023 को पुलिस के सामने सरेंडर किया था। उसपर नाबालिग के यौन शोषण और तीसरे और चौथे दर्जे के यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आरोप लगाए गए थे। कर्टिस ने जनवरी और मई 2015 के बीच बच्चों के साथ संबंध बनाए थे। उसने आठवीं कक्षा के छात्र को शराब और मारिजुआना दिया था। उसके साथ 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए थे।

कर्टिस लगभग दो साल तक टीचर रही थीं। उन्होंने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था। कर्टिस आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम चलाती थीं। वह इसमें आने वाले छात्रों के साथ संबंध बनाती थीं। पुलिस ने अक्टूबर 2023 में जांच शुरू की। पीड़ित छात्रों ने महिला पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Banned Items in UAE: खसखस से लेकर खिलौना गन तक, ये चीजें ले जाना पड़ सकता है महंगा
ब्लैक सी में 13 भारतीयों पर मंडराया खतरा! आखिर MV AMIR1 पर क्या हुआ, भारत ने क्या किया?