
वर्ल्ड न्यूज। अमेरिका से एक बेहद शॉकिंग न्यूज सामने आई है। यहां हत्या एक व्यक्ति ने मृतक का चेहरा तक चबा डाला है। यहां बस स्टॉप पर एक व्यक्ति की संदिग्ध दशा में हत्या कर उसके चेहरे के कुछ हिस्से को हत्यारे के खा जाने का मामले प्रकाश में आया है। हत्या की इस घटना से लोगों में भी इस इंसानी ड्रैकुला को लेकर दहशत फैल गई है।
दो व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद
लॉस वेगाज में एक बस में यात्रा के दौरान दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्यारे व्यक्ति पर खून सवार था और उसने हत्या के बाद मारे गए व्यक्ति के चेहरे का कुछ हिस्सा भी खा लिया था। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस की माने तो घटना 28 अप्रैल को सुबह लगभग 4:44 बजे की है।
फोन पर दी गई सूचना
पुलिस ने बताया कि इस दिल दहला देने वाली घटना के करीब 45 मिनट बाद उन्हें फोन आया कि लास वेगास के कला जिले में दो व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद हत्या के बाद हत्यारा मृत व्यक्ति के चेहरे के कुछ हिस्से को खा रहा है। जानकारी पर पुलिस पहुंची तो 29 साल का कॉलिन चेक मृत व्यक्ति के बगल में बैठा था। जांच में पाया गया कि उसके बालों, मुंह और उसके कपड़ों पर लिसलिसा पदार्थ लगा था।
दांतों से चबाया था कान और आंख
विवाद के बाद पीड़ित व्यक्ति केनेथ को अस्पताल लाया गया। इस दौरान पीड़ित के चेहरे के बड़े हिस्से पर घाव के निशान थे। उसकी एक आंख और एक कान भी लापता था। बड़ा बड़ा घाव लगने और एक आंख और एक कान गायब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सूत्रों की माने तो व्यक्ति ने हत्या के बाद मृतक के कान और आंख को दांतो से चबाकर खाने का प्रयास किया था।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।