नागरिकता कानून पर मिला अमेरिका का साथ, कहा, भारत के लोकतंत्र का सम्मान करते हैं

Published : Dec 19, 2019, 11:36 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:25 AM IST
नागरिकता कानून पर मिला अमेरिका का साथ, कहा, भारत के लोकतंत्र का सम्मान करते हैं

सार

भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को 2+2 वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच यह इस तरह की दूसरी बातचीत थी। बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के समकक्ष मार्क एस्पर और माइक पोम्पियो शामिल हुए। 

वॉशिंगटन. भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को 2+2 वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच यह इस तरह की दूसरी बातचीत थी। बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के समकक्ष मार्क एस्पर और माइक पोम्पियो शामिल हुए। 

इस दौरान अमेरिका ने नागरिकता कानून पर भारत का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, नागरिकता कानून पर भारत में चर्चा जारी है। इस कानून का कोर्ट रिव्यू करेगा। वहां, कुछ विपक्षी पार्टियां इसका विरोध भी कर रहीं हैं। मीडिया में भी डिबेट चल रही है। यह सब लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है, हम भारत के लोकतंत्र का सम्मान करते हैं।

रक्षा तकनीक के हस्तांतरण पर हुआ समझौता
भारत और अमेरिका की 2+2 बातचीत में रक्षा तकनीक के हस्तांतरण को लेकर समझौता हुआ। राजनाथ सिंह ने बताया कि बैठक सफल रही। इससे भारत और अमेरिका के संबंध और मजूबत होंगे। 

'हम भारत का साथ देंगे'
राजनाथ ने बताया, बैठक में अंतरराष्ट्रीय-द्विपक्षीय मुद्दों, आतंकवाद के खिलाफ अभियान और पाकिस्तान पर चर्चा हुई। सुरक्षा और वैश्विक हितों पर हम एक दूसरे का साथ देंगे। उधर, माइक पोम्पियो ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और व्यापार संबंधी तीन समझौते हुए। भारत पाकिस्तान द्वारा चलाई जा रहीं आतंकी गतिविधियों का मुद्दा उठाता रहा है। हम भारत का साथ देने का भरोसा जताते हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!
हमास को आतंकी संगठन घोषित करे भारत, इजराइल ने कहा- मंडरा रहा नया खतरा