
US Pennsylvania Shooting: अमेरिका के सेंट्रल पेंसिल्वेनिया के UPMC मेमोरियल हॉस्पिटल में शनिवार को एक गनमैन ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया और गोलीबारी की। हैंडगन से लैस हमलावर ने मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों पर भी गोली चलाई। गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एनकाउंटर में हमलावर को मार गिराया है।
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा, "मुझे यॉर्क काउंटी के UPMC मेमोरियल हॉस्पिटल में हुई दुखद गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। मैं घटनास्थल की ओर जा रहा हूं। हॉस्पिटल अब सुरक्षित है। पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। क्षेत्र से दूर रहें। जैसे ही अधिक जानकारी मिलेगी हम उसे शेयर करेंगे।"
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पुलिस की गाड़ी अस्पताल के पास आती दिखाई दे रही है। गोलीबारी होते ही लोग जान बचाने के लिए भागने लगे थे। फायरिंग के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस घटना में दो पुलिस अधिकारी और एक नर्स घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- फ्रांस में चाकू से हमला, एक मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल, राष्ट्रपति मैक्रां बोले- ‘Islamic आतंकी हमला’
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि गोलीबारी में कोई मरीज घायल नहीं हुआ है। बंदूकधारी मारा गया है। लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिका ने यूक्रेन को दी धमकी, खनीज नहीं दिए तो बंद कर देंगे इंटरनेट
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।