चीन ने अमेरिका सहित पूरे विश्व को बहुत नुकसान पहुंचाया, ट्रम्प ऐसे हुए हमलावर, कही बड़ी बात

Published : Jul 06, 2020, 06:57 PM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 07:01 PM IST
चीन ने अमेरिका सहित पूरे विश्व को बहुत नुकसान पहुंचाया, ट्रम्प ऐसे हुए हमलावर, कही बड़ी बात

सार

कोरोना महामारी के लिए चीन को दोषी माना जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुलकर चीन की खिलाफत की है। ट्रम्प ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और शेष विश्व को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में 29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के लिए चीन को दोषी माना जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुलकर चीन की खिलाफत की है। ट्रम्प ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और शेष विश्व को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में 29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना से अमेरिकी प्रभावित हुए हैं। यूएस में कोरोना से 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

तीसरे नंबर पर है भारत

दुनिया में सबसे ज्यादा केस अमेरिका में सामने आए हैं। यहां अब तक 29 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.32 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्राजील इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में अब तक 16 लाख मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 64900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। भारत में 6.97 लाख केस आए हैं। जबकि 19700 लोगों की मौत हुई है।

भारत में मामले तेजी से बढ़ रहे, रूस में कम हुए

रूस में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मई में मिले थे। उस महीने यहां 2.91 लाख मामले सामने आए थे। वहीं, भारत में जून में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां रूस में पहले 1 लाख मामले 91 दिन में हुए थे। भारत में यह आंकड़ा 110 दिन में पहुंचा था। लेकिन 5-6 लाख मामले पहुंचने में भारत में सिर्फ 5 दिन लगे, वहीं, रूस में यह 13 दिन में पहुंचे।

भारत में तेजी से बढ़ रहा रिकवरी रेट

भारत में अब तक 4.25 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2.53 लाख का इलाज चल रहा है। भारत में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60.88% है। यानी भारत में हर 100 मरीज में 60.88 ठीक हो चुके हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?
PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?