चीन से विवाद के बीच ट्रम्प बोले- पीएम मोदी मेरे दोस्त, वे बहुत अच्छा काम कर रहे

Published : Sep 05, 2020, 07:37 AM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 03:26 PM IST
चीन से विवाद के बीच ट्रम्प बोले- पीएम मोदी मेरे दोस्त, वे बहुत अच्छा काम कर रहे

सार

चीन से चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं, वे अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा, यह आसान नहीं है, फिर भी पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

वॉशिंगटन. चीन से चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं, वे अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा, यह आसान नहीं है, फिर भी पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

ट्रम्प ने भारत के लोगों के लिए कहा, आप लोगों को बहुत अच्छा नेता और बहुत अच्छा शख्स मिला है।
 


भारत के लोग अविश्वसनीय
ट्रम्प ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी भारत यात्रा का जिक्र भी किया। ट्रम्प ने कहा, वे कोरोना से पहले भारत दौरे पर गए थे। भारत के लोग अविश्वसनीय हैं। भारत एक बड़ा और अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा, हमें भारत और पीएम मोदी का समर्थन मिला है। मुझे लगता है कि भारत के लोग मुझे वोट करेंगे। 

हम दोनों देशों से बात कर रहे
भारत और चीन विवाद को लेकर ट्रम्प ने एक बार फिर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, बहुत ही खराब स्थिति है और हम चीन और भारत के मुद्दे पर मदद के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ भी कर सकते हैं तो हम इसमें शामिल होना और मदद करना पसंद करेंगे। हम दोनों देशों से इस बारे में बात कर रहे हैं। 

America में अगला President कौन? Trump या Biden, जानें भारत के लिए कौन बेहतर

"

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं मुसोलिनी की पोती एलेसांद्रा? जिनसे बढ़ सकती है मेलोनी की टेंशन
क्या खत्म होने वाली है अमेरिका-ईरान की तनातनी? एक फैसले से ‘5 सेकेंड’ में रुक सकती है जंग