यूएस प्रेसिडेंट बिडेन ने किया ताइवान की मदद का ऐलान, चीन बोला-सावधान...अमेरिका, यूरोपीय देशों को भी दी चेतावनी

Published : Oct 22, 2021, 03:25 PM IST
यूएस प्रेसिडेंट बिडेन ने किया ताइवान की मदद का ऐलान, चीन बोला-सावधान...अमेरिका, यूरोपीय देशों को भी दी चेतावनी

सार

अक्टूबर महीने में करीब 200 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीनी युद्धक विमानों द्वारा अक्टूबर में अब तक नौ बार घुसपैठ की गई है। 

वाशिंगटन। ताइवान (Taiwan) के मुद्दे पर अमेरिका (America) और चीन (China) के बीच शीतयुद्ध  (Cold War) शुरू हो चुका है। ताइवान और चीन के बीच बढ़े गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन (President Biden) ने हस्तक्षेप करते हुए ताइवान का साथ देने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का ताइवान ने स्वागत किया है। ताइवान राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता जेवियर चांग ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने वास्तविक कार्यों के माध्यम से ताइवान के लिए अपने ठोस समर्थन का प्रदर्शन किया है। 

ताइवान को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा ऐलान

सीएनएन टाउन हॉल में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा? इस पर बाइडेन ने जो कहा वह दुनिया की महाशक्तियों में बड़ी खलबली मचाने वाली है। बाइडेन ने कहा कि हां, हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चीन ने अमेरिका को चेताया

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से ताइवान पर सावधानी बरतने को कहा है। बोला-चीन के पास अपने मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर समझौता करने के लिए कोई जगह नहीं है।

चीन ने यूरोपीय देशों को भी चेतावनी दी

अमेरिका ही नहीं चीन यूरोपीय देशों को लेकर भी गुस्से में है। दरअसल, ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू यूरोप के दौरे पर स्लोवाकिया जाना है। अगले सप्ताह होने वाली वू की यात्रा पर चीन भड़क गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने ताइवान विदेश मंत्री के यूरोप दौरे पर आपत्ति जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन यूरोपीय देशों को चेताया है कि ताइवान के विदेश मंत्री के साथ संबंध रखने पर चीन व यूरोपीय देशों के बीच राजनीतिक नींव कमजोर हो सकती है। 

चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा

अक्टूबर महीने में करीब 200 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीनी युद्धक विमानों द्वारा अक्टूबर में अब तक नौ बार घुसपैठ की गई है। ताइवान के रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने ताइवान में चीनी विमानों द्वारा घुसपैठ की रिकॉर्ड संख्या के बाद कहा कि चीन के साथ ताइपे का सैन्य तनाव 40 से अधिक वर्षों में सबसे खराब स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें- 

जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, यूएपीए के तहत 2019 में हुए थे अरेस्ट

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बेच दी अरब प्रिंस से गिफ्ट में मिली घड़ी, दस लाख डॉलर बनाने का आरोप

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

होर्मुज स्ट्रेट से नहीं निकल पा रहे दुनिया के जहाज, फिर भारत ने अपने 14 शिप कैसे बचाए?
₹3 लाख किलो वाला आम! आखिर क्यों मियाज़ाकी को कहा जाता है 'सूरज का अंडा' और क्या है खासियत?