ईरान के हमलों के बाद बोले राष्ट्रपति ट्रम्प, अभी तक सब ठीक है; हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत

Published : Jan 08, 2020, 08:35 AM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 10:59 AM IST
ईरान के हमलों के बाद बोले राष्ट्रपति ट्रम्प, अभी तक सब ठीक है; हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत

सार

एलिट फोर्स के जनरल कसीम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। 7 जनवरी को शाम 5.50 बजे (स्थानीय समय) पर ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य बेस कैम्प को निशाना बनाया। इस दौरान ईरान ने एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। बताया जा रहा है कि ईरान ने तीन बेस कैंपों को निशाना बनाया। 

वॉशिंगटन. एलिट फोर्स के जनरल कसीम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। 7 जनवरी को शाम 5.50 बजे (स्थानीय समय) पर ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य बेस कैम्प को निशाना बनाया। इस दौरान ईरान ने एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। बताया जा रहा है कि ईरान ने तीन बेस कैंपों को निशाना बनाया। 

इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ऑल इज वेल (सब ठीक है)। ईरान की तरफ से दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अभी नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अभी तक सब ठीक है। हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत है। इस मामले में सुबह बयान जारी करूंगा। 
 

ईरान ने क्या कहा?
उधर, इराक में अमेरिका सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा,  ईरान जो भी कार्रवाई की है वह यूएन के चार्टर के मुताबिक की है। यह कार्रवाई अपने बचाव में की गई है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत-चीन यात्रा पर बिग ब्रेकथ्रू: जनवरी से दिल्ली-शंघाई रोज़ाना उड़ानें! जानें पूरा शेड्यूल
दुबई में 25 लाख का बिरकिन बैग छोड़ गई महिला, लौटने पर जो दिखा उसने चौंका दिया! Video