ट्रम्प बोले- चीन को लेकर PM मोदी से बात की, वे अच्छे मूड में नहीं; सरकार ने कहा- कोई संपर्क नहीं हुआ

Published : May 29, 2020, 07:42 AM ISTUpdated : May 29, 2020, 12:08 PM IST
ट्रम्प बोले- चीन को लेकर PM मोदी से बात की, वे अच्छे मूड में नहीं; सरकार ने कहा- कोई संपर्क नहीं हुआ

सार

 पिछले 1 महीने से भारत और चीन के रिश्तों में एक बार फिर खटास आई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, चीन से विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे मूड में नहीं हैं।

वॉशिंगटन. पिछले 1 महीने से भारत और चीन के रिश्तों में एक बार फिर खटास आई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, चीन से विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे मूड में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी पीएम मोदी से चर्चा भी हुई है। इतना ही नहीं ट्रम्प ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन विवाद के बीच पीएम मोदी की ट्रम्प से कोई बात नहीं हुई। दोनों नेताओं के बीच आखिरी बार 4 अप्रैल को हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा को लेकर बात हुई थी।
 
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत में भारत-चीन विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच टकराव चल रहा है। मैं पीएम मोदी को बहुत पसंद करता हूं। वे जेंटलमैन हैं। भारत और चीन के बीच इस समय बड़ा विवाद है। दोनों देशों के बीच 1.4 अरब की आबादी है। दोनों देशों की सेनाएं बहुत ताकतवर हैं। ऐसे में भारत खुश नहीं है और संभवता चीन भी खुश नहीं है। 
 
एक दिन पहले भी मध्यस्थता की पेशकश की थी
ट्रम्प ने एक बार फिर मध्यस्थता की पेशकश की। उन्होंने कहा, इस विवाद में मुझसे मदद मांगी जाती है तो मैं तैयार हूं। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों को इसकी जानकारी दे दी गई है कि अमेरिका दोनों के बीच विवाद सुझलाने में मध्यस्थता के तैयार है। 

भारत ने ठुकराई ट्रम्प की पेशकश
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से सीमा को लेकर चल रहे विवाद में भारत ने अमेरिका का ऑफर ठुकरा दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, हम शांतिपूर्ण समाधान के लिए चीन से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा था, भारत ने इस मामले में भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर मैनेजमेंट का बड़ी जिम्मेदारी के साथ सम्मान किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिक अनुशासन का प्रदर्शन तो कर रहे हैं लेकिन भारतीय संप्रभुता की रक्षा से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं होने देंगे।
 
लद्दाख को लेकर सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स में हाल ही में सैटेलाइट जारी हुई हैं। इनमें दिख रहा है कि चीन ने हेलन शन इलाके में लद्दाख वॉर मॉडल रीक्रिएट किया था। इससे चीन इन इलाकों के बारे में स्टडी करना चाहता था। साथ ही सैनिकों को ट्रेनिंग दी जा सके। 

कुछ रोचक और कुछ सेलेब्स वाले वीडियो, यहां क्लिक करके पढ़ें...

इंसानों की तरह होंठ हिलाकर बात करते हैं ये चिम्पांजी

लॉकडाउन 5.0 के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन? क्या है सच

कुछ ऐसा होगा भविष्य का कॉफी शॉप

इस एक्टर ने सरेआम पत्नी को किया था Kiss

बहुत ही खतरनाक हो सकता है इस तरह का मास्क पहनना

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Princess Leonor: कौन हैं ये 20 साल की प्रिंसेस, जो स्पेन पर राज करने जा रही हैं
ईरान एयरस्पेस बंद का बड़ा असर: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट प्रभावित-जानें विकल्प