अमेरिका का मून मिशन फेल, दक्षिण प्रशांत में खो गया अंतरिक्ष यान, 51 साल की गई थी कोशिश

Published : Jan 20, 2024, 07:49 AM IST
us moon mission

सार

अमेरिका का निजी कंपनी द्वारा प्रक्षेपित मून मिशन फेल हो गया है। इसका अंतरिक्ष यान भी दक्षिण प्रशांत एरिया में खो गया है। यह एस्ट्रोबोटिक कंपनी द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। 

US Moon Mission. अमेरिका का निजी कंपनी द्वारा प्रक्षेपित मून मिशन फेल हो गया है। इसका अंतरिक्ष यान भी दक्षिण प्रशांत एरिया में खो गया है। यह एस्ट्रोबोटिक कंपनी द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। इस अंतरिक्ष यान को बीते 8 जनवरी को लांच किया गया था। यह अमेरिका का पहला निजी कंपनी का स्पेसशिप था।

अमेरिका का पहला मून मिशन

अमेरिका का पहला प्राइवेट मून मिशन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाया और बीच रास्ते में ही दम तोड़ गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो लैंडर में आई तकनीकी खराबी की वजह से यह मिशन फेल हो गया। प्राइवेट कंपनी एस्ट्रोबोटिक ने कहा है कि वे पूरे मामले की जांच की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शुरूआती जांच में यही पता चल पाया है कि रॉकेट के इंजन में कोई तकनीकी खामी आ गई थी। कंपनी ने यह भी कह था यह लैंडर अब चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाएगा। अब इसका अंतरिक्ष यान भी खो गया है।

51 साल अमेरिका का मून मिशन

अमेरिका की तरफ से करीब 51 वर्षों के बाद कोई मून मिशन लांच किया गया था, जिसे लेकर प्राइवेट सेक्टर में भी कई उम्मीदें थीं। मिशन से जुड़े लोगों ने यह स्वीकार किया है कि इंजन की खराबी के बाद अमेरिका का यह पहला प्राइवेट मिशन असफल हो गया है। एस्ट्रोबोटिक कंपनी, जिसने लैंडर बनाया था, उसका कहना है कि लैंडर के यूनाइटेड लांच अलायंस के रॉकेट वल्कन ने फ्लोरिडा के केप केनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लांच किया गया था।

यह भी पढ़ें

अमेरिकी कंपनी का चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंंडिंग का सपना चकनाचूर, फेल हुआ पहला प्राइवेट मून मिशन

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी