
US Visa Bulletin May 2025: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से इमिग्रेशन पॉलिसी (Immigration Policy) एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। अब US Visa Bulletin May 2025 में भारतीय EB-5 वीजा (EB-5 Visa India) होल्डर्स के लिए बेहद निराशाजनक खबर आई है। इस खबर से अमेरिका जाने का सपना देखने वालों को जोरदार झटका लगा है।
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा जारी किए गए वीज़ा बुलेटिन के अनुसार, एम्प्लायमेंट बेस्ड 5th प्रेफरेंस (EB-5) अनरिजर्व्ड वीजा के लिए भारतीयों की कटऑफ डेट छह महीने पीछे खिसककर 1 मई 2019 हो गई है। वहीं, चीन (China) के लिए यह डेट 22 जनवरी 2014 पर स्थिर बनी हुई है। बुलेटिन में कहा गया कि EB-5 में भारत से हाई डिमांड और ‘Rest of World’ की बढ़ती संख्या के कारण यह रेट्रोग्रेशन जरूरी हो गया।
जब किसी खास वीज़ा कैटेगरी या देश के लिए मासिक वीज़ा की संख्या सीमा से अधिक हो जाती है तो retrogression लागू होता है, यानी पिछली तारीख पर कटऑफ सेट कर दी जाती है ताकि मांग पर नियंत्रण किया जा सके।
जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका फर्स्ट एजेंडा फिर हावी हो गया है। भले ही उनका फोकस अवैध प्रवासियों पर हो लेकिन इसका प्रभाव अब H-1B Visa Holders और High-skilled Indian Immigrants पर भी दिखाई देने लगा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।