लड़की की कमरे में पड़ी थी लाश, गले में लिपटा था अजगर, जांच में पता चला कि घर नहीं, ये सांपों का डेरा था

अमेरिका के इंडियाना में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 36 साल की एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली। महिला के गले में एक 8 फीट का अजगर लिपटा हुआ था। अजगर ने गले में फंदा बनाया हुआ था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2019 8:40 AM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका के इंडियाना में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 36 साल की एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली। महिला के गले में एक 8 फीट का अजगर लिपटा हुआ था। अजगर ने गले में फंदा बनाया हुआ था।  

पुलिस के मुताबिक, इंडियाना में ऑक्सफोर्ड में स्थित एक घर में लौरा हर्स्ट नाम की महिला की मौत की जानकारी मिली। जब  पुलिस मौके पर पहुंची तो एक अजगर महिला के गले पर लिपटा हुआ पुलिस का मानना है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम आने के बाद मौत के कारण का सही पता लगाया जा सकता है। 

Latest Videos

महिला के घर पर मिले 140 सांप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने घर में कई सांप पाल रखे थे। पुलिस ने महिला के घर से 140 सांप बरामद किए। इनमें से 20 सांप खुद महिला के थे। इनमें अजगर भी थे। अजगर की 30 से अधिक प्रजातियां हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, लोगों को 6 फीट से ज्यादा बडे़ सांप को हैंडल नहीं करना चाहिए।

अकसर सांपों के साथ फोटो शेयर करती थी महिला
लौरा हर्स्ट सभी सांपों को अच्छी तरह से स्टोर करती थी। वह अकसर इन सांपों के साथ अपनी फोटो भी शेयर करती थी। लेकिन इस बार शायद यह महिला के लिए उल्टा साबित हुआ।

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?