FB फ्रेंड्स से मिलने फोर्ट मुनरो पहुंची US टिकटॉकर, पाकिस्तानी दोस्तों ने किया गैंगरेप-बनाया वीडियो

Published : Jul 20, 2022, 11:46 AM ISTUpdated : Jul 20, 2022, 11:58 AM IST
FB फ्रेंड्स से मिलने फोर्ट मुनरो पहुंची US टिकटॉकर, पाकिस्तानी दोस्तों ने किया गैंगरेप-बनाया वीडियो

सार

टूरिस्ट वीजा (Tourist visa) पर पाकिस्तान (Pakistan) घूमने आई अमेरिकन महिला से गैंगरेप (Gang rape) किया गया है। पाकिस्तान में हुई इस घटना के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। महिला पिछले 7 महीने से पाकिस्तान में रह रही थी।

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो लोगों द्वारा एक 21 वर्षीय अमेरिकी महिला टिकटाकर के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना हिल स्टेशन फोर्ट मुनरो के एक होटल में अंजाम दी गई है। अमेरिकी टिकटाकर सोशल मीडिया फ्रेंड्स से मिलने पहुंची थी लेकिन उन दोस्तों ने पर ही गैंगरेप का आरोप है। यह घटना लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर हुई है। मामला बीते 17 जुलाई का है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

क्या कहती है पुलिस
जानकारी के अनुसार अमेरिकी महिला ब्लागर और टिकटॉकर है। वह फेसबुक पर भी एक पेज चलाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही वह मुजमिल और अजान की दोस्त बनी थी। सभी ने एक साथ ब्लाग बनाने के लिए एक जगह मिलने की प्लानिंग की। इसके बाद दोनों पाकिस्तानी दोस्तों के बुलाने पर ही फोर्ट मुनरो में शूटिंग करने की योजना तैयार हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी लड़की सोशल मीडिया फ्रेंड मुजमिल सिपरा के निमंत्रण पर ही कराची से फोर्ट मुनरो पहुंची थी। फिर वह लाहौर से 550 किलोमीटर दूर उसके घर राजनपुर भी गई थी। यह अमेरिकी महिला पिछले 7 महीने से टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान में ही रह रही है। 

क्या कहती है पुलिस रिपोर्ट
पुलिस की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिकी महिला और उसके दोनों दोस्त रविवार को मिले और फोर्ट मुनरो घूमने गए। वहां पर तीनों ने मिलकर ब्लाग भी बनाया, वीडियो शूट किया। फिर सभी फोर्ट मुनरो के एक होटल में रूके। महिला के अनुसार वहीं पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने अमेरिकी महिला का मेडिकल चेकअप भी कराया है। पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने घटना का संज्ञान लिया है और पंजाब पुलिस प्रमुख को मामले की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संदिग्धों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी और पीड़िता को न्याय दिया जाएगा। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?
PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?