
वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton) ने जॉर्जिया में मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट में जाकर वहां के कर्मचारियों और ग्राहकों को चौंका दिया। वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए प्रचार कर रहे थे।
कभी दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति रहे बिल क्लिंटन आम आदमी की तरह रेस्टोरेंट में गए। वह जींस और बॉम्बर जैकेट पहने हुए थे। बिल क्लिंटन काउंटर पर गए तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उन्हें नहीं पहचाना।
एक महिला कर्मचारी ने उन्हें घूरकर देखा। वह पहचानने की कोशिश कर रही थी कि ये जाना-पहचाना चेहरा कौन हैं। 78 साल के बिल क्लिंटन ने बड़ी ही सहजता से उसकी ओर हाथ बढ़ाया। महिला ने भी हाथ मिलाया। इसी दौरान अन्य कर्मचारियों को पता चल गया कि वह कौन हैं।
पूर्व राष्ट्रपति के गले लग गई महिला
लोग इस पल को कैद करने के लिए अपने फोन निकालने लगे। जब महिला को समझ आया कि यह तो पूर्व राष्ट्रपति है तो वह "Oh my god!" कहते हुए उत्साह से पूर्व राष्ट्रपति के गले लग गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद लोग फोटो खींचने लगे। कुछ लोगों ने वीडियो बनाया। इस घटना का वीडियो क्लिंटन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा X पर पोस्ट किया गया।
मैकडॉनल्ड्स के साथ पुराना है क्लिंटन का प्रेम
बता दें कि क्लिंटन का मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट से पुराना प्रेम रहा है। राष्ट्रपति रहने के दौरान वह अक्सर वह गोल्डन आर्चेस में रुकते थे। उन्होंने अगस्त में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने भाषण के दौरान इस विषय पर फिर से चर्चा की। उन्होंने कमला हैरिस के बारे में मजाक किया था। कमला हैरिस ने अपनी किशोरावस्था में गोल्डन आर्चेस में काम किया था। क्लिंटन ने कहा था कि कमला हैरिस ने संभवतः मैकडॉनल्ड्स में सबसे अधिक समय बिताने का उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- कैसे हिज्बुल्लाह के Mirsad-1 ड्रोन ने लगाई इजरायली एयर डिफेंस में सेंध?
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।