मिसेज श्रीलंका के दौरान स्टेज पर ही होने लगी लड़ाई, विजेता के सिर से छीन लिया ताज, तो वो रोने लगी

Published : Apr 07, 2021, 03:22 PM IST
मिसेज श्रीलंका के दौरान स्टेज पर ही होने लगी लड़ाई, विजेता के सिर से छीन लिया ताज, तो वो रोने लगी

सार

स्टेज पर ही किसी विजेता के सिर से ताज छीन लिया जाए, तो उसके दिल पर क्या बीतेगी...इसकी दूसरा कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन ऐसा सच में हुआ। मिसेज श्रीलंका के दौरान अचानक विजेता के सिर से ताज छीन लिया गया। उसे अयोग्य घोषित करके स्टेज से चले जाने को कहा गया। यह सदमा वो सहन नहीं कर सकी और स्टेज पर ही रोने लगी। बाद में उसे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। जानिए इसके पीछे की वजह...

मिसेज श्रीलंका 2021 के दौरान स्टेज पर ऐसा ड्रामा हुआ कि जिसने देखा...वो हैरान रह गया। सोचिए, स्टेज पर ही किसी विजेता के सिर से ताज छीन लिया जाए, तो उसके दिल पर क्या बीतेगी...इसकी दूसरा कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन ऐसा सच में हुआ। मिसेज श्रीलंका के दौरान अचानक विजेता के सिर से ताज छीन लिया गया। उसे अयोग्य घोषित करके स्टेज से चले जाने को कहा गया। यह सदमा वो सहन नहीं कर सकी और स्टेज पर ही रोने लगी। बाद में उसे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। 

यह थी इसके पीछे की वजह...
यह ईवेंट रविवार रात को हुआ था। इसमें  पुष्पिका डी सिल्वा को मिसेज श्रीलंका चुना गया। इसका प्रसारण श्रीलंका के सरकारी टेलिविजन पर हो रहा था। अचानक 2019 की सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता कैरोलाइन जूरी स्टेज पर पहुंचीं और पुष्पिका के सिर से ताज उतार लिया। फिर उसे रनर अप को पहना दिया। इसके पीछे यह वजह बताई गई कि पुष्पिका तलाकशुदा हैं। जूरी ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमानुसार तलाकशुदा महिलाएं इसमें शामिल नहीं हो सकती हैं। इस अपमान से दु:खी पुष्पिका रोते हुए वहां से चली गईं। उनकी तबीयत बिगड़ गई, तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुष्पिका ने आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। उधर, आयोजकों ने माफी मांगी है।

मिसेज श्रीलंका वर्ल्ड के राष्ट्रीय डायरेक्टर चंडामिल जयासिंघे ने कहा कि घटना नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि विजेता के नाम का एलान जज और आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से किया था। कोलंबो पेज नामक ऑनलाइन अखबार के मुताबिक, पुष्पिका को ताज वापस मिल सकता है। को सौंदर्य प्रतियोगिता मिस श्रीलंका 2021 का खिताब वापस सौंप दिया जाएगा.

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में डबल ब्लास्ट: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका से 7 की मौत, घटना के पीछे किसका हाथ?
ईरान डील का सीक्रेट लीक? क्या सच में पाकिस्तान में मीडिया की आजादी नहीं? जेडी वेंस ने खोली पोल