सोने से सजावट-उड़ता महल...जानें कितना जबरदस्त है व्लादिमीर पुतिन का Ilyushin Il-96-300PU विमान

Published : Aug 16, 2025, 10:51 AM IST
Ilyushin Il-96-300PU

सार

Vladimir Putin अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने अलास्का के एंकोरेज पहुंचे। उन्होंने शानदार Ilyushin Il-96-300PU विमान से यात्रा की। इस विमान में कमांड सेंटर और सोने से सजी लक्जरी इंटीरियर के साथ हाई-सिक्योरिटी, VIP सुविधाएं मौजूद हैं।

DID YOU KNOW ?
खास है पुतिन का प्लेन
पुतिन का Ilyushin Il-96-300PU विमान स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन द्वारा संचालित किया जाता है, जिसमें गोल्ड प्लेटेड इंटीरियर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम हैं।

Vladimir Putin Airplane: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का पहुंचे। वह इल्युशिन IL-96-300PU विमान में सवार होकर अलास्का के एंकोरेज पहुंचे। विमान अंदर से इतना भव्य है कि इसे हवा में उड़ने वाला महल कहा जाता है। इसमें संचार की सभी सुविधाएं हैं। विमान में उड़ान के दौरान पुतिन शासन से जुड़े काम कर सकते हैं। इसके चलते इसे फ्लाइंग क्रेमलिन भी कहा जाता है।

क्यों खास है Ilyushin Il-96-300PU विमान?

पुतिन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Ilyushin Il-96-300PU विमान को बहुत अधिक कस्टमाइज किया गया है। यह चार इंजन और चौड़े ढांचा वाला विमान है। यह लंबी दूरी की यात्रा कर सकता है। इसका इस्तेमाल राष्ट्रपति और राजनयिक मिशनों के लिए किया जाता है। सोवियत काल में इस विमान को इल्युशिन डिजाइन ब्यूरो ने IL-86 के उत्तराधिकारी के रूप में डिजाइन किया था।

Ilyushin Il-96-300PU विमान में चार एवियाडविगेटल PS-90A टर्बोफैन इंजन लगे हैं। इनमें से प्रत्येक इंजन 35,000 पाउंड तक का थ्रस्ट पैदा करता है। इस विमान को वीआईपी इस्तेमाल, राष्ट्रीय सुरक्षा और उड़ान के दौरान कमांड सेंटर के रूप में काम करने के लिए कस्टमाइज किया गया है। विमान रूस के स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन द्वारा संचालित किया जाता है। यह सरकारी एयरलाइन रोसिया का हिस्सा है।

IL-96-300PU का इंटीरियर भव्य है। इसमें अत्याधुनिक संचार और आलीशान विलासिता का मिश्रण है। विमान में कॉन्फ्रेंस रूम, प्राइवेट ऑफिस, बेड रूम और सुरक्षित कमांड सुविधाएं हैं। यही वजह है कि इसे उड़ने वाला क्रेमलिन (रूसी सत्ता का केंद्र) कहा जाता है।

सोने से सजाया गया है पुतिन का विमान

पुतिन के विमान के कई हिस्सों को सोने की परत चढ़ाकर सजाया गया है। लकड़ी का जटिल काम किया गया है। बेहद हाई क्लास की सजावट है। Il-96-300PU के नागरिक वर्जन में 262 यात्रियों के बैठने की जगह होती है। राष्ट्रपति संस्करण को बहुत कम यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है।

मिसाइल हमले से भी बचा सकता है पुतिन का विमान

पुतिन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान में अत्याधुनिक संचार प्रणाली (communication system) से लैस है। इससे पुतिन सरकार और सेना की सभी शाखाओं से जुड़े रह सकते हैं। यह जेट एक कमांड पोस्ट के रूप में भी काम कर सकता है। इससे राष्ट्रपति देश के परमाणु बलों को तुरंत हाई अलर्ट पर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप-पुतिन मुलाकात के 6 यादगार पल, कभी सिर से ऊपर से उड़े फाइटर प्लेन, कभी 1 कार में दोनों हुए सवार

पुतिन के विमान में सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम हैं। अगर मिसाइल से हमला हो तब भी यह बच सकता है। इसके लिए इसमें काफ एंड फ्लेयर डिस्पेंसर लगे हैं। इनका काम हमला होने की स्थिति में मिसाइल को विमान से दूर ले जाना है। इसके साथ ही विमान में इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर लगे हैं। ये विमान को हवा या जमीन से संभावित खतरों से बचाते हैं।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

How Sergio Gor revived Trump-Modi ties, restored momentum: Al Mason
Operation Amistad: India boosts aid to quake-hit Venezuela as toll rises