
Trump Putin Alaska Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को मुलाकात हुई। इस दौरान कई ऐसे पल देखने को मिले जो आम नहीं हैं। ट्रंप और पुतिन ने हाथ मिलाया तब उनके सिर के ऊपर से लड़ाकू विमान गुजरे। पुतिन ट्रंप के साथ उनकी कार में सवार हुए। Sputnik ने इन वीडियो को X पर शेयर किया है।
पुतिन रूसी वायु सेना के IL-96-300PU विमान में सवार होकर अलास्का आए। यह विमान एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन स्थित संयुक्त बेस पर उतरा। यह विमान "फ्लाइंग क्रेमलिन" के नाम से मशहूर है।
पुतिन के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई थी। ट्रंप पहले से खड़े थे। पुतिन अपने विमान से बाहर आए और रेड कार्पेट पर चलते हुए ट्रंप के पास पहुंचे। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया।
कैमरे के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाते वक्त ट्रंप और पुतिन ने हाथ मिलाया। इस दौरान पुतिन का हाथ ऊपर था। ट्रंप ने अपने दूसरे हाथ से पुतिन के हाथ को हल्के से थपथपाया। इस तरह दोनों नेताओं ने एक दूसरे के लिए गर्मजोशी का संकेत दिया।
ट्रंप और पुतिन रेड कार्पेट पर एक साथ चल रहे थे तब उनके सिर के ऊपर से 1 बी-2 स्टील्थ बॉम्बर और 4 एफ-22 लड़ाकू विमान उड़े।
पुतिन और ट्रंप को हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय ट्रंप की लिमोजिन के अंदर बातचीत करते हुए देखा गया। ट्रंप की लिमोजिन को "द बीस्ट" कहा जाता है। ऐसा आमतौर पर नहीं होता कि एक देश का राष्ट्रपति दूसरे देश के राष्ट्रपति की गाड़ी में सवार हो। अगर दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हो तब तो यह पल और भी दुर्लभ है।
यह भी पढ़ें- Trump Putin Alaska Summit: हाथों में हाथ, चेहरे पर मुस्कान 5 तस्वीरों में देखें कैसे ट्रंप-पुतिन की हुई मुलाकात
ट्रंप के साथ शिखर वार्ता शुरू होने से कुछ मिनट पहले अमेरिकी पत्रकारों के एक-दूसरे पर चिल्लाने से पुतिन हैरान दिखे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।