लगातार घटती जनसंख्या से घबराया ये देश, 10 बच्चे पैदा करने वाली औरतों को ईनाम में देगा इतने लाख रुपए

भारत एक तरफ जहां अपनी बढ़ती आबादी से परेशान है, वहीं रूस में मामला इसके बिल्कुल उलट है। रूस अपने देश की घटती जनसंख्या को लेकर चिंतित है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस समस्या से निपटने के लिए अपने देश की महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए कहा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2022 1:11 PM IST

मॉस्को। भारत एक तरफ जहां अपनी बढ़ती आबादी से परेशान है और इसे कंट्रोल करने के लिए नई-नई योजनाएं ला रहा है, वहीं रूस अपने देश की घटती जनसंख्या को लेकर चिंतित है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस समस्या से निपटने के लिए रूस की महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, ऐसा करने वाली महिलाओं को ‘मदर हीरोइन’ अवॉर्ड भी दिया जाएगा, जिसमें 1 अरब रुबल (करीब 13 लाख रुपए) दिए जाएंगे।

1991 से दिया जा रहा है अवॉर्ड : 
रूस की महिलाओं को मदर हीरोइन अवॉर्ड 1991 में तब से दिया जा रहा है, जब द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रूस की जनसंख्या तेजी से घट रही थी। हालांकि, रूस ने 1991 में सोवियत संघ के टूटने के इस अवॉर्ड देना बंद कर दिया था।

महिलाओं को कब मिलेंगे पैसे?
15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, महिलाओं को 1 अरब रुबल दिए जाएंगे। ये पैसा 10वें बच्चे के साल भर होने के बाद (10वें बच्चे के पहले जन्मदिन पर) मां के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगर मां किसी हमले में अपना बच्चा खो देती है या किसी वजह से बच्चे की मौत हो जाती है, तब भी मां को 13 लाख रुपए दिए जाएंगे।

अभी कितनी है रूस की आबादी?
वर्तमान में रूस की जनसंख्या करीब 14 करोड़ 60 लाख है। वहीं, 1990 में रूस की जनसंख्या 14 करोड़ 75 लाख थी। यानी पिछले 32 सालों में रूस की आबादी बढ़ने के बजाय घट गई है। वैसे, देखा जाए तो आबादी के हिसाब से रूस दुनिया का 9वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। हालांकि, क्षेत्रफल के हिसाब से उसकी जनसंख्या बेहद कम है। रूस का क्षेत्रफल 16,376,870 वर्ग किलोमीटर है। 

2040 तक इतनी होगी रूस की आबादी : 
एक अनुमान के मुताबिक, 2020 तक रूस की जनसंख्या घटकर 13 करोड़ 90 लाख रह जाएगी। वहीं 2050 तक ये आबादी 13 करोड़ 58 लाख रहने का अनुमान है। अपनी लगातार घटती जनसंख्या के चलते ही रूस की सरकार ने आबादी बढ़ाने के लिए महिलाओं को ईनाम देने का फैसला किया है। बता दें की दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन और भारत हैं। चीन की  जनसंख्या 145 करोड़, जबकि भारत की 138 करोड़ है।  

ये भी देखें : 

पति को छोड़ बेटे के इश्क में डूबी मां, कर ली शादी और अब बनने जा रही उसके बच्चे की मां

 

Share this article
click me!