यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी, पुतिन के साथ वार्ता विफल हुई तो हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

Published : Mar 20, 2022, 09:37 PM IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी, पुतिन के साथ वार्ता विफल हुई तो हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वार्ता विफल हुई तो इसका मतलब होगा कि यह तीसरा विश्व युद्ध है।

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वार्ता विफल हुई तो इसका मतलब होगा कि यह तीसरा विश्व युद्ध है।

जेलेंस्की ने कहा कि मैं उनके साथ बातचीत के लिए तैयार हूं। मैं पिछले दो साल से तैयार था और मुझे लगता है कि बातचीत के बिना हम इस युद्ध को खत्म नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि हमें वार्ता की संभावना के लिए किसी भी प्रारूप और किसी भी मौके का उपयोग करना होगा। पुतिन से बात करने की संभावना है, लेकिन अगर ये प्रयास विफल हो जाते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि यह तीसरा विश्व युद्ध है।

बेलारूस कर सकता है हमला
कीव इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यूक्रेन को ऐसी खुफिया जानकारी मिली है, जिससे पता चलता है कि रूस का सहयोगी देश बेलारूस भी यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ को पश्चिमी यूक्रेन पर बेलारूस से हमले का उच्च जोखिम दिखाई देता है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा है कि यूक्रेन की खुफिया जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में बेलारूस यूक्रेन पर अपने आक्रमण में रूस के साथ शामिल हो जाएगा।

यूक्रेन के एक करोड़ लोग घर छोड़कर भागे 
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख ने रविवार को कहा कि रूस के विनाशकारी युद्ध के कारण एक करोड़ लोग (करीब एक चौथाई आबादी) यूक्रेन से भाग गए हैं। यूएनएचसीआर के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने कहा कि दुनिया में हर जगह युद्ध छेड़ने वालों की जिम्मेदारियों में उन नागरिकों की पीड़ा है जो अपने घरों से भागने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें- रूस यूक्रेन युद्ध में नष्ट हो गया यूरोप का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, देखें वीडियो

यूक्रेन का दावा- रूस के 14,700 सैनिकों की हुई मौत
यूक्रेन सरकार ने दावा किया कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने 14,700 सैनिकों को खो दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रूस के 1487 बख्तरबंद वाहन, 476 टैंक, 947 वाहन, 96 विमान, 118 हेलीकॉप्टर, 21 ड्रोन, 230 तोप, 74 एमएलआरएस, 44 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम और तीन युद्धपोत को नष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- युद्ध के बीच जेलेंस्की की इस टी-शर्ट और पुतिन की महंगी जैकेट के खूब चर्चे, मनोरंजन की भी कमी नहीं

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?