क्या है चीन की DF-61 मिसाइल जिसकी जद में अमेरिका समेत पूरी दुनिया

Published : Sep 03, 2025, 03:46 PM IST
China military power

सार

China DF-61 Missile: 3 सितंबर को हुई विक्ट्री डे परेड पर चीन ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान बीजिंग में शी जिनपिंग के भाषण के बाद PLA ने अपने अब तक के सबसे घातक हथियार DF-61 मिसाइल का प्रदर्शन किया। जानते हैं चीन की इस मिसाइल की खूबी।

Chinese Intercontinental Nuclear Missile DF-61: दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान 1945 में जापान के सरेंडर करने और उसके खिलाफ अपनी जीत की 80वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए चीन ने 3 सितंबर को विक्ट्री डे परेड निकाली। इस दौरान शी जिनपिंग ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। चीन ने अपनी सबसे पावरफुल इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर मिसाइल DF-5C के एडवांस वर्जन DF-61 को भी दिखाया। चीन का ये घातक हथियार पूरे यूरोप समेत अमेरिका की नींद उड़ाने के लिए काफी है। आइए जानते हैं चीन के इस 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में।

क्या है चीन का 'ब्रह्मास्त्र'?

DF-5C (डोंगफेंग 5) चीन की एक शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर मिसाइल है, जो भारी मात्रा में परमाणु पेलोड ले जाने में सक्षम है। विक्ट्री डे परेड के दौरान अब चीन ने इसके DF-41 के एडवांस्ड वर्जन DF-61 को दिखाया। ये ठोस ईंधन वाली ICBM मिसाइल है, जो चीन के न्यूक्लियर वेपंस में सबसे नई है। ये मिसाइल 3 मेगाटन परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। वहीं, इसकी मारक क्षमता 13,000 से 16,000 किलोमीटर तक है। यानी चीन के इस खतरनाक हथियार की जद में पूरा यूरोप और अमेरिका आते हैं। इसकी स्पीड 27 मैक (33,340 किलोमीटर/घंटा) से भी ज्यादा है। ये दुश्मन देशों के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती होगी।

बीजिंग से बैठे-बैठे अमेरिका के किसी भी शहर को राख कर सकता है चीन

चीन की सबसे खतरनाक मिसाइल डोंगफेंग-41 के बेहद एडवांस्ड वर्जन डोंगफेंग-61 से जिनपिंग बीजिंग में बैठे-बैठे अमेरिका के किसी भी शहर को पलक झपकते राख के ढेर में बदल सकते हैं। फिर चाहे वेस्टर्न अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, लॉस एंजिलिस या लॉस वेगास हों या ईस्टर्न अमेरिका के न्यूयॉर्क, ऑरलैंडो, अटलांटा या मियामी। इतना ही नहीं, सेंट्रल अमेरिका के डलास, हॉस्टन, डेनवर, सेंट लुइस और शिकागो जैसे शहर भी इसकी जद में हैं।

क्या है चीन की विक्ट्री डे परेड?

सेकेंड वर्ल्डवॉर के दौरान 1945 में चीन ने जापान को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। तब से ही वो इसे जापान की हार और अपनी जीत के रूप में सेलिब्रेट करता है। इस दौरान राजधानी बीजिंग के मशहूर थियानमेन चौक पर चीन अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करता है। शी जिनपिंग ने 2015 से इसे भव्य रूप से मनाना शुरू किया।

दुनिया की 10 सबसे खतरनाक मिसाइलें 

रैंकिंगमिसाइल का नामरेंजदेश
1-RS-28 सरमट18,000 KMरूस्
2- R-36एम 16,000 KMरूस
3- DF-6113,000 से 16,000 KMचीन
4- ह्वासोंग-1715,000 KMनॉर्थ कोरिया
5- मिनटमैन III13,000 KMअमेरिका
6- ट्राइडेंट II (D5)12,000 KMअमेरिका
7- एम51 (सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली)10,000 KMफ्रांस
8- JL-39000 से 12,000 KMचीन
9- अग्नि-55500 से 8000 KMभारत
10-जेरिको III4800 से 6500 KMइजराइल

(सोर्स: आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन और विकिपीडिया)

ये भी पढ़ें : China Victory Day Parade: कौन-से 25 देश बने चीन की विक्ट्री परेड के गवाह, क्या-क्या दिखाई ताकत?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह
13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी