रूस में 'सेक्स मंत्रालय'? युवाओं को 'संबंध' बनाने के लिए सरकार दे रही फंड

Published : Nov 12, 2024, 03:46 PM ISTUpdated : Nov 12, 2024, 05:13 PM IST
dating

सार

रूस में घटती जन्मदर से चिंतित सरकार युवाओं को रिश्ते बनाने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार कर रही है। सरकार डेटिंग, हनीमून और बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक मदद देने पर भी विचार कर रही है।

What is Ministry of Sex in Russia: दुनिया का पहला देश रूस होने जा रहा है जहां सेक्स मंत्रालय बनेगा। देश की घटती जन्मदर से चिंतित सरकार ने सेक्स मंत्रालय की स्थापना पर काम करना शुरू कर दी है। मंत्रालय की जिम्मेदारी, युवाओं को रिलेशनशिप बनाने के लिए प्रेरित करना सहित जन्मदर को बढ़ाने पर जोर देना होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वफ़ादार और रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा, पितृत्व, मातृत्व और बचपन समिति की अध्यक्ष नीना ओस्टेनिना इस सेक्स मंत्रालय की स्थापना को लेकर विचार कर रही हैं।

क्यों सेक्स मंत्रालय की स्थापना पर हो रहा विचार?

रूस में जनसंख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। यूक्रेन युद्ध के चलते रूस में जन्मदर में काफी गिरावट आई है। युवाओं में रिलेशनशिप की अनिच्छा और बच्चे पैदा करने की कम होती दर ने देश की आबादी में चिंतनीय कमी दर्ज करायी है। अब सेक्स मंत्रालय के माध्यम से सरकार बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना चाहती है ताकि देश की जनसंख्या में बढ़ोतरी हो। इस पर सरकार खर्च भी उठाने को तैयार है।

सेक्स मंत्रालय बनाने के साथ यह प्रस्ताव भी सामने आया

इंटरनेट और लाइट नहीं

रात में 10 बजे से सुबह 2 बजे तक सरकार इंटरनेट शट करना चाहती है साथ ही लाइट भी नहीं देगी। इससे जोड़ों में रिलेशनशिप बनाने की भावना जगेगी और वह सेक्स कर सकेंगे।

मां बनने पर सरकार देगी पैसे

घर पर रहने वाली युवतियों या महिलाओं को मां बनने पर बच्चों की परवरिश के लिए सरकार खर्च उठाएगी। महिलाओं को पेंशन भी दिया जाएगा।

पहली बार डेट करने पर सरकार देगी खर्च

अगर कोई युवक-युवती पहली बार डेट करने जाते हैं तो सरकार सारा खर्च उठाएगी। पहली डेट पर सरकार द्वारा 5,000 रूबल (करीब ₹4,395) तक पेमेंट किया जाएगा।

हनीमून पैकेज भी सरकार देगी

सरकार द्वारा शादी के बाद हनीमून के लिए फंडिंग की जाएगी। होटल के खर्च से लेकर अन्य सभी भुगतान सरकार करेगी। इसके लिए करीब 26,300 रूबल (23,122 रुपये) पेमेंट किया जाएगा।

ऑफिस में ब्रेक के दौरान करिए सेक्स

रूसी के लोगों को ऑफिस में, फैक्टरियों में कॉफी और लंच ब्रेक के दौरान सेक्स करने की छूट दी जा रही है। इसके लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है। मॉस्को में महिलाओं को सेक्स और बच्चे पैदा करने के तरीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। 20 हजार से अधिक महिलाएं इसमें भाग ले चुकी हैं।

सरकार महिलाओं से सवाल पूछ रही ताकि वह उनको मोटिवेट कर सके

मॉस्को में सरकार द्वारा सरकारी दफ्तरों में कार्यरत महिला कर्मचारियों से सेक्स आदि के बारे में अंतरंग सवाल पूछे जा रहे हैं और डेटा शीट भरवाया जा रहा है ताकि उनको डॉक्टरी परामर्श दिया जा सके।

  • आपने किस उम्र में सेक्स करना शुरू किया?
  • क्या आप हार्मोनल गर्भनिरोधक का उपयोग करती हैं?
  • क्या आप बांझपन से पीड़ित हैं?
  • क्या आप कभी गर्भवती हुई हैं? यदि हाँ, तो कितनी बार?
  • क्या आपको कोई यौन रोग है?

यह भी पढ़ें:

कौन हैं इंडिया कॉकस के प्रमुख वाल्ट्ज? बनें ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच