चीन के आकाश में दिखे 7 सूरज: जानें क्या है इस अद्भुत घटना का रहस्य?

चीन के चेंगडू शहर में आसमान में एक साथ 7 सूर्य दिखने का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना लाइट रिफ्रेक्शन और ऑप्टिकल इल्यूजन के कारण हुई, जिसे वैज्ञानिकों ने एक सामान्य ऑप्टिकल भ्रम बताया है।

Ganesh Mishra | Published : Aug 23, 2024 3:05 PM IST / Updated: Aug 23 2024, 08:36 PM IST

7 Suns Seen in China Sky: चीन के चेंगडू शहर के आसमान में एक साथ 7 सूर्य दिखने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई अचंभे में है। ये वीडियो 18 अगस्त का बताया जा रहा है, जिसे चेंगडू के एक अस्पताल की खिड़की से वांग नामक महिला ने शूट किया। वीडियो में एक साथ सात सूरज दिखने की घटना को कुछ लोग जहां अपशकुन मान रहे हैं तो कुछ ने इसके वैज्ञानिक पहलू को समझने की कोशिश की। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसका रहस्य?

करीब एक मिनट तक दिखे 7 'सूरज'

Latest Videos

चेंगडू के आसमान में 7 सूरज की घटना करीब एक मिनट तक दिखी। इनमें से एक सूर्य बादलों के पीछे दिख रहा है, जबकि बाकी 6 भी अलग-अलग चमक के साथ दिखते हैं। असल में ये जो नजारा दिखा इसके पीछे भी साइंस है।

क्या है आसमान में 7 सूरज दिखने का रहस्य

आसमान में एक साथ 7 सूरज दिखने की घटना के पीछे सबसे बड़ी वजह लाइट रिफ्रेक्शन में ऑप्टिकल इल्यूजन है। ऐसा लाइट रिफ्लेक्शन और लेयर्ड ग्लास के चलते हुआ। दरअसल, खिड़की के कांच की हर एक परत ने एक अलग सूर्य की इमेज बनाई और प्रकाश के अपवर्तन (Light refraction) के चलते एक साथ 7 सूरज नजर आए। वैज्ञानिक नजरिये से देखें तो ये एक सामान्य ऑप्टिकल भ्रम के अलावा कुछ नहीं है। वहीं, सिचुआन सोसाइटी फॉर एस्ट्रोनॉमी एमेच्योर के वाइस प्रेसिडेंट जेंग यांग के मुताबिक, कांच की हर एक परत पर एक तरफ आभासी प्रतिबिंब बनता है। कभी-कभी कांच के एक ही पैनल के साथ भी वर्चुअल इमेजेस की संख्या देखने के आधार पर अलग-अलग एंगल पर डिफरेंट हो सकती है। यही वजह है कि एक सूरज की जगह 7 सूर्य नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किए मिलेजुले कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। एक शख्स ने लिखा- ये घटना चुंबकीय क्षेत्र में गड़बड़ी की वजह से हुई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- चीन में प्रकाश के अपवर्तन के चलते आसमान में एक साथ 7 सूरज दिखे।

ये भी देखें : 

प्यार की खातिर अरबपति की बेटी ने ठुकराए 2500 Cr, आम आदमी से रचाई शादी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

बुलडोजर एक्शन पर लगी सुप्रीम रोक, कोर्ट ने दे दिया अल्टीमेटम । Supreme Court on Bulldozer Action
कोलकाता केस: ममता बनर्जी ने मानी 3 मांगें, फिर भी काम पर क्यों नहीं लौटेंगे डॉक्टर
कोलकाता केस: पुलिस इन 10 बड़ी गलतियों ने छीना ममता बनर्जी का सुकून । Kolkata Doctor Case
अमित शाह ने 'राहुल बाबा' को बताया झूठ बोलने की मशीन, पूछे कई सवाल । Amit Shah । Rahul Gandhi
AAP LIVE: दिल्ली की नई सीएम के तौर पर आतिशी मार्लेना के नाम का हुआ ऐलान