WHO के महानिदेशक ने खुद को किया आइसोलेट, कहा- मैं कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया

Published : Nov 02, 2020, 10:13 AM ISTUpdated : Nov 02, 2020, 10:17 AM IST
WHO के महानिदेशक ने खुद को किया आइसोलेट, कहा- मैं कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है ताकि हम इसके संक्रमण को फैलने से राेक सकें।

नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है ताकि हम इसके संक्रमण को फैलने से राेक सकें।

टेड्रोस ने ट्वीट कर बताया, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मैं खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर रहा हूं। कुछ दिनों तक मैं घर में ही रहूंगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

धुआं-धुआं हो गई दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी! अरामको पर ईरान का भयानक हमला-Watch Video
TRP के लिए मीडिया ने की हद पार, दुबई में बैठे इंडियंस ने जमकर धोया- Watch Videos