कौन है डोमिनिक, 50 से ज्यादा लोगों से कराया पत्नी का रेप, मिली क्या सजा?

Published : Dec 21, 2024, 08:38 AM ISTUpdated : Dec 21, 2024, 08:39 AM IST
Dominique Pelicot case

सार

फ्रांस में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ 50 से अधिक लोगों द्वारा बलात्कार कराने के जुर्म में 20 साल की जेल हुई। वह अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देता था और फिर उसके साथ रेप करवाता था।

वर्ल्ड डेस्क। फ्रांस में 72 साल के डोमिनिक पेलिकॉट को गुरुवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। वह 50 से ज्यादा लोगों से अपनी पत्नी गिसेले पेलिकॉट का बलात्कार कराने के मामले में दोषी पाया गया। वह गिसेले को नशीला पदार्थ देता था इसके बाद उसके साथ रेप कराता था। उसे एक और मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

डोमिनिक पर 1991 में पेरिस में एक एस्टेट एजेंट के साथ रेप और हत्या, तथा 1999 में रेप के प्रयास के लिए एक और जांच चल रही है। दोनों मामलों को फिर से खोला गया है।

 

 

डोमिनिक ने 2011 से 2020 तक गिसेले के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दी। पत्नी की बेहोशी की हालत में उसने दर्जनों लोगों को बुलाया और उसके साथ बलात्कार कराया। इस मामले में डोमिनिक के साथ 50 अन्य लोग भी कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिखाए गए करीब 20 अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

कौन है डोमिनिक पेलिकॉट?

डोमिनिक पेलिकॉट दोहरी जिंदगी जीता था। वह बाहर से एक समर्पित पति की तरह दिखता था, जबकि गुप्त रूप से भयानक अपराध करता था। रेप के बाद पत्नी को परेशानी होती तो डॉक्टर के पास ले जाता था। उसने अपने घर के अंदर प्राइवेट जगहों पर कैमरे लगा रखे थे। वह अपनी बहुओं की तस्वीरें कैद करता और उन्हें ऑनलाइन शेयर करता था।

न्यूयॉर्क टाइम्स अनुसार डोमिनिक ने गिजेल को नशीला पदार्थ देने के बाद पश्चाताप की बात कही है। उसने कहा, "अगला दिन भयानक था। मैंने देखा कि वह कितनी बुरी स्थिति में थी।"

डोमिनिक पेलिकॉट के खिलाफ क्या मामले हैं?

पुलिस ने डोमिनिक के कंप्यूटर की जांच की तो पता चला कि उसे 2020 में दक्षिणी फ्रांसीसी शहर कार्पेन्ट्रास के एक सुपरमार्केट में महिलाओं की स्कर्ट को गुप्त रूप से फिल्माने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पहली बार 2010 में पुलिस के रडार पर आया था। उसे पेरिस के पूर्व में सीन-एट-मार्ने क्षेत्र में एक सुपरमार्केट में एक पेन में छिपे कैमरे से महिलाओं के कपड़ों को फिल्माते हुए पकड़ा गया था।

डोमिनिक को गिरफ्तार किया गया था और जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया था। उस समय गिजेल को घटना के बारे में नहीं बताया गया था। उसके अन्य मामले तब प्रकाश में आए जब पुलिस ने डोमिनिक का DNA लिया और उसे नेशनल डेटाबेस में दर्ज किया।

DNA 1999 में पेरिस के बाहर एक एस्टेट एजेंट के साथ रेप के प्रयास के स्थान पर जूते पर मिले खून के निशान से मेल खाया। उस समय डोमिनिक 46 वर्ष का था। वह खुद भी एस्टेट एजेंट के रूप में काम कर रहा था। उस महिला की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- जर्मनी: क्रिसमस बाजार में सऊदी डॉक्टर ने घुसाई कार, 2 की मौत, 60 घायल, Video

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship
US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?