
Who is Hamid Ul Haq Haqqani: रमजान से एक दिन पहले 28 फरवरी को जुमे के दिन पाकिस्तान के एक मदरसे में हुए आत्मघाती हमले में कई लोग मारे गए। इसमें तालिबान के गॉडफादर कहलाने वाले मौलाना समीउल हक हक्कानी के बड़े बेटे हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई। इस हमले में हक्कानी के अलावा 4 और लोग मारे गए हैं। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिला स्थित अकोरा खट्टक में बने जामिया हक्कानिया मदरसा में हुआ।
मौलाना हमीदुल हक हक्कानी का जन्म 26 मई 1968 को हुआ था। उसने 16 नवंबर 2002 से 10 अक्टूबर 2007 तक पाकिस्तान की 12वीं नेशनल असेंबली के मेंबर के तौर पर काम किया। अपने पिता समी उल हक की हत्या के बाद वो जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (S) पार्टी का प्रमुख भी बना। बता दें कि हक्कानी ने 2024 में अफगानिस्तान का दौरा कर तालिबान नेताओं से मुलाकात की थी। हक्कानी ने कहा था कि उसकी यात्रा का मकसद पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच संबंधों को सुधारना है।
तालिबान का महिलाओं के लिए नया फरमान, पुरुषों को नजर उठाकर देखा तो पड़ेंगे कोड़े
मौलाना समीउल हक हक्कानी को तालिबान को आगे ले जाने का श्रेय जाता है। उसका जन्म 18 दिसंबर 1938 में हुआ था। 1947 में उसने पाकिस्तान में दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा की स्थापना की थी। तालिबान के ज्यादातर नेता और कमांडरों ने यहीं इस्लामिक शिक्षा ग्रहण की। हक्कानी के तालिबान नेता मुल्ला मोहम्मद उमर के साथ घनिष्ठ संबंध थे। 2018 में हक्कानी की हत्या के बाद उनके बेटे हामिद उल हक हक्कानी इस मदरसा के चांसलर बने थे। बता दें कि जामिया हक्कानिया मदरसा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। इस मदरसे से पढ़े लोगों पर पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में शामिल होने के भी आरोप हैं। हालांकि, मदरसे की ओर से इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया गया।
ये भी देखें :
पाकिस्तान के 10 सबसे खतरनाक सुसाइड अटैक, एक ब्लास्ट में तो हुई थी 100 लोगों की मौत
पाकिस्तान में मानव बम से हमला, मस्जिद में हुए हमले में काफी लोग मारे गए
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।