कौन हैं लिज ट्रस जिन्होंने नारायण मूर्ति के दामाद को हराया, बनने जा रहीं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री

47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया। दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज ट्रस 6 सितंबर को पीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगी। बता दें कि लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पर रह चुकी हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2022 12:27 PM IST / Updated: Sep 05 2022, 05:59 PM IST

Who is liz truss: ब्रिटेन को उसका नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 47 साल की लिज ट्रस (liz truss) ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi sunak) को हरा दिया है। इस तरह ट्रस अब ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। लिज ट्रेस 6 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगी। बता दें कि लिज ट्रस अब बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। 

20927 वोटों से हारे ऋषि सुनक : 
बता दें कि लिज ट्रस ने इन्फोसिस के फाउंडर और नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को 20, 927 वोटों से हराया। लिज ट्रस को जहां 81,326 वोट मिले, वहीं ऋषि सुनक को 60,399 वोट ही मिले। बता दें कि इससे पहले 7 जुलाई को ब्रिटेन के पीएम रहे बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Latest Videos

कौन हैं लिज ट्रस?
लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनका जन्म 26 जुलाई, 1975 को ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड में हुआ था। वे 2010 से साउथ वेस्ट नॉरफॉक से सांसद थीं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड के मेर्टन कॉलेज से पढ़ाई की है। 1996 में ग्रैजुएशन के बाद ट्रस ने कंजर्वेटिव पार्टी ज्वॉइन की थी। ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रह चुके डेविड कैमरन, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन के तहत विभिन्न कैबिनेट पदों पर काम किया है। 

लिज ट्रस को हार जरा भी पसंद नहीं : 
लिज ट्रस जब 7 साल की थीं, तब उन्होंने स्कूल के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी आइडल मार्गरेट थैचर का रोल प्ले किया था। लिज के भाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उसे बचपन से ही हार से सख्त नफरत है। बचपन में जब हम खेलते थे तो वो कहीं हार न जाएं, इसलिए खेल के बीच से ही भाग जाती थी। हालांकि, उम्र के साथ उन्होंने अपनी इन कमियों से पीछा छुड़ाया। 

दो बच्चों की मां हैं लिज ट्रस : 
लिज ट्रस ने 2000 में फैलो अकाउंटेंट हग ओलेरी से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं। 2004 से 2005 के बीच लिज ट्रस का सांसद मार्क फील्ड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी रहा। हालांकि, इस अफेयर के बाद भी ओलेरी के साथ उनकी शादी नहीं टूटी। 2022 में ट्रस ने कहा था- मैं ईसाई धर्म और इंग्लैंड के चर्च के मूल्यों पर विश्वास करती हूं, लेकिन इसके बाद भी मैं नियमित रूप से धार्मिक नहीं हूं। 

ये भी देखें : 

यूके की 16वीं प्रधानमंत्री होंगी लिज ट्रस, देखिए कौन-कौन रहा है ब्रिटेन का पीएम

ब्रिटेन की महारानी से इतने गुना अमीर हैं ऋषि सुनक की पत्नी, इस भारतीय से है एक खास रिश्ता


 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों