कौन है निखिल गुप्ता जिस अमेरिका ने लगाया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप

Published : Dec 01, 2023, 03:50 PM IST
Nikhil Gupta

सार

अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया है कि अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी।

Who is Nikhil Gupta: अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया है कि अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी। हत्या की साजिश रचने में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता का नाम सामने आया है। निखिल गुप्ता कथित तौर पर भारत सरकार का अधिकार बताया जा रहा है। आरोप लगा है कि गुप्ता ने पन्नून को मारने के लिए एक हिटमैन को नियुक्त किया था।

पन्नून को मारने के लिए नियुक्त हिटमैन निकला अमेरिकी एजेंट

निखिल गुप्ता ने एक हिटमैन को नियुक्त किया था जिसको खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारना था। लेकिन गुप्ता ने जिस हिटमैन को नियुक्त किया था वह अमेरिकी फेडरल एजेंट था। निखिल गुप्ता को चेक रिपब्लिक में अरेस्ट किया गया है। 52 वर्षीय निखिल गुप्ता को अमेरिका में प्रत्यर्पण किया जाएगा। कानून के जानकार बताते हैं कि अगर वह दोषी पाया गया तो कम से कम 20 साल की जेल हो सकती है।

अमेरिका ने किया पूरे मामले का भंड़ाफोड़

दरअसल, अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया कि एक हाईलेवल के भारतीय अधिकारी ने न्यूयार्क शहर में गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रची थी लेकिन साजिश नाकाम हो गई। फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों का नाम बताए बिना पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी अधिकारियों ने पन्नुन के खिलाफ हत्या की साजिश का भंडाफोड़ किया है।

भारत ने चिंता जताई

भारत सरकार ने एक सरकारी अधिकारी द्वारा अमेरिकी धरती पर हत्या की साजिश का निर्देश देने के अमेरिकी आरोप को चिंता का विषय बताया। घोषणा की कि इसके लिए एक हाईलेवल इन्वेस्टिगेशन कमेटी का गठन कर जांच कराया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जहां तक एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी अदालत में दायर मामले का संबंध है, उसे कथित तौर पर एक भारतीय अधिकारी से जोड़ा गया है, यह चिंता का विषय है। हमने कहा है और मैं दोहराना चाहता हूं कि यह सरकारी नीति के भी विपरीत है।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश बनाए जाने से परेशान था पाकिस्तान परस्त अमेरिका, पूर्व राष्ट्रपति निक्सन ने इंदिरा को कहा था बूढ़ी चुडैल तो किसिंगर ने “बी***सी”

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?