
मास्को। नए साल के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर देश को संबोधित किया। इस दौरान उनके पीछे खड़ी एक महिला ने अपनी ओर सबका ध्यान खींचा। बता दें कि ये महिला कई मौकों पर पुतिन के साथ नजर आ चुकी है। हालांकि, हर बार ये एक अलग ही रोल में दिखी है। हाल ही में जो तस्वीर सामने आई, उसमें ये रहस्यमयी महिला एक मिलिट्री वुमन के गेटअप में नजर आई। इससे पहले यह महिला पुतिन के साथ नाविक की ड्रेस में नजर आई थी। आखिर कौन है ये महिला, आइए जानते हैं।
मिलिट्री ड्रेस में नजर आई महिला :
बता दें कि 1 जनवरी, 2023 को नए साल के मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध लड़ चुके 20 रूसी सैनिकों को खड़ा किया था। इन सैनिकों में वो रूसी महिला भी शामिल थी। कहा गया कि ये वो सैनिक हैं, जिन्हें युद्ध में वीरता के लिए सम्मानित किया गया है। पुतिन ने अपने पीछे खड़े इन 20 सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक हमारे पास आप जैसे लोग हैं, हमें चिंता की कोई जरूरत नहीं है।
पहले भी कई वीडियो में दिखी ये महिला :
एक और वीडियो में ये महिला व्लादिमीर पुतिन के साथ एक नाविक की ड्रेस पहने नजर आ रही है। यह महिला उस नाव पर जैकेट पहने पुतिन के बगल में नजर आ रही है। इसके अलावा इसी महिला को एक चर्च में प्रार्थना के दौरान भी देखा गया था। तब वो अपने सिर को कपड़े से ढंकी हुई थी। तब उसके साथ कई दूसरे लोग भी पुतिन के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आए थे।
आखिर कौन है ये रहस्यमयी महिला?
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस रहस्यमयी महिला को लारिसा सर्गुखिना बताया है। लारिसा सर्गुखिना रीजनल ड्यूमा कमीशन की मेंबर हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये महिला कोई एक्टर है, जो प्रोपेगेंडा फिल्मों की शूटिंग के लिए बुलाई जाती है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि 1 जनवरी को पुतिन के संबोधन के दौरान पीछे सैनिक ड्रेस में खड़े लोग दरअसल पेड एक्टर ही थे।
ये भी देखें :
चेतावनी: चीन में हर दिन होंगी इतनी हजार मौतें, नए साल पर आफत बनकर टूटेगा कोरोना
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।