पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात: बलूचिस्तान लिबरेशन ने की IED से जबर्दस्त बमबारी, कैप्टन सहित 5 जवान हलाक

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के सशस्त्र मेंबर्स एक अलग बलूचिस्तान के लिए काफी दिनों से आंदोलनरत हैं। सेना के समकक्ष अपनी अलग सेना बनाने वाली बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तानी सेना के बीच लगातार संघर्ष होता रहा है। हर साल दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान में जान गंवा रहे हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 1, 2023 2:24 PM IST / Updated: Jan 01 2023, 08:03 PM IST

Pakistan Armymen killed in Balochistan: पाकिस्तान के आंतरिक हालात लगातार बिगड़ता जा रहा है। तहरीक-ए-तालिबान के बाद अब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर कहर बरपाया है। बलूचिस्तानी अलगाववादियों ने कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी है। भारी मात्रा में लिबरेशन आर्मी ने बमबारी की है। दरअसल, बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर शिकंजा कसने के लिए पाकिस्तानी सेना ऑपरेशन चला रही थी, उसी वक्त आईईडी से सीरियल विस्फोट हुए। 

पाकिस्तानी सेना ने कैप्टन सहित पांच के मौत की पुष्टि की

सीरियल बम ब्लास्ट की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान सेना ने बताया कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान हादसा हुआ। ऑपरेशन के दौरान सेना के कैप्टन फहद, लांस नायक इम्तियाज, सिपाही असगर, सिपाही मेहरान और सिपाही शमून की शहादत हुई है।

अलग बलूचिस्तान की मांग कर रहे बलूच

दरअसल, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के सशस्त्र मेंबर्स एक अलग बलूचिस्तान के लिए काफी दिनों से आंदोलनरत हैं। सेना के समकक्ष अपनी अलग सेना बनाने वाली बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तानी सेना के बीच लगातार संघर्ष होता रहा है। हर साल दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान में जान गंवा रहे हैं।

TTP भी सीज फायर तोड़कर सीधे पाकिस्तानी सरकार से भिड़ने के मूड में...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्रिसमस के दौरान 48 घंटों में अलग-अलग आतंकी हमलों में कम से कम छह सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया गया। इन हमलों में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हैं। पाकिस्तानी सेना का दावा था कि यह हमले कुख्यात आतंकी ग्रुप तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने किए हैं। टीटीपी पर प्रतिबंध के बावजूद उसकी गतिविधियां बेहद खतरनाक होती जा रही हैं। दरअसल, पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबान का सत्ता पर नियंत्रण के बाद पाकिस्तान की तहरीक-ए-तालिबान ने भी सीज फायर तोड़कर युद्ध करने का ऐलान कर दिया है। बलूचिस्तान में काफी प्रभावी इन ग्रुप्स ने कई छोटे-छोटे मगर खतरनाक आतंकी गुटों को अपने साथ करना शुरू कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

यह भी पढ़ें:

2022 की 12 बड़ी कार्रवाईयां: मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री और टॉप ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमेन कोई न बच सका...

Year ender 2022: कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम

पीएम मोदी की साल 2022 की सबसे हिट फोटोज जिसने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची...

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा

Share this article
click me!