दुनिया के सबसे बड़े एनाकोंडा की हुई मौत, बंदूक की गोली से मारे जाने का शक

Published : Mar 28, 2024, 03:11 PM ISTUpdated : Mar 28, 2024, 03:18 PM IST
 anaconda

सार

हाल ही में एक विशाल एनाकोंडा की खोज की गई थी, जिसका नाम अना जूलिया रखा गया था। इस संबंध में एनाकोंडा को ब्राजील के अमेजन जंगल में मृत पाया गया।

विशाल एनाकोंडा की मौत। हाल ही में एक विशाल एनाकोंडा की खोज की  गई थी, जिसका नाम अना जूलिया रखा गया था। इस संबंध में एनाकोंडा को ब्राजील के अमेजन जंगल में मृत पाया गया। डच शोधकर्ता के अनुसार विशाल एनाकोंडा अना जूलिया को संभवतः बंदूक की गोली से मारा गया है।प्रोफेसर ब्रायन फ्राई के अनुसार मृत पाया गया सांप इक्वाडोर के अमेज़ॅन में खोजे गए सबसे बड़े एनाकोंडा जैसा नहीं है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वही है।

विशाल एनाकोंडा की खोज करने में स्वदेशी हुआओरानी लोगों ने वैज्ञानिकों की एक टीम की मदद की थी। नेशनल जियोग्राफिक सीरीज़ पोल टू पोल विद विल स्मिथ के डॉक्यूमेंट्री के दौरान हरे एनाकोंडा की एक नई प्रजाति को देखा गया था। इस डॉक्यूमेंट्री को डिज़्नी+ पर स्ट्रीम किया जाना था।फ्राई ने बुधवार को US टुडे को बताया, "यह विशेष नमूना नई प्रजातियों में से एक नहीं था, बल्कि दक्षिणी हरा एनाकोंडा (यूनेक्टेस मुरिनस) था।"

 

 

प्रोफेसर फ़्रीक वोंक इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा की जानकारी

प्रोफेसर फ़्रीक वोंक जो उस टीम के हिस्सा थे ,जिसने सबसे पहले दक्षिणी हरे एनाकोंडा को खोजा था। हालांकि, उसे अब मार दिया गया है।  प्रोफेसर फ़्रीक वोंक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खबर साझा करते हुए कहा: "मैं दर्द के साथ मैं आपको बताना चाहता हूं कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली बड़ा हरा एनाकोंडा मैं जिसके साथ तैरा था, इस सप्ताह के अंत में नदी में मृत पाया गया।"

 

 

440 पाउंड की थी एना जूलिया

द इंडिपेंडेंट के अनुसार एना जूलिया नाम के इस सांप को दक्षिणी ब्राजील के बोनिटो के ग्रामीण इलाके में फॉर्मोसो नदी में खोजा गया था। इसकी लंबाई 26 फीट है और इसका वजन लगभग 440 पाउंड है।फ़्रीक वोंक ने आगे लिखा कि मैंने कई पक्षों से सुना है कि उसे गोली मार दी गई थी, हालांकि मौत के कारण की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मैं इस वक्त काफी दुखी और क्रोधित हूं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में 6 पूर्व जजों ने लगाया देश की खुफिया एजेंसी पर गंभीर आरोप, न्यायिक मामलों में हस्तक्षेप करने का मामला

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दुश्मन के इलाके में पायलट कैसे ज़िंदा रहते हैं? US Air Force के सीक्रेट सर्वाइवल सिस्टम की पूरी कहानी
Indian LPG Tanker Update: होर्मूज स्ट्रेट से 7वां जहाज़ Green Sanvvi’ पार, लेकिन 17 अभी भी फंसे