शिंजो आबे पर हुए हमले पर विश्व नेताओं ने जताया दुख, नरेंद्र मोदी ने कहा- दोस्त पर अटैक से व्यथित हूं

Published : Jul 08, 2022, 12:18 PM ISTUpdated : Jul 08, 2022, 02:31 PM IST
शिंजो आबे पर हुए हमले पर विश्व नेताओं ने जताया दुख, नरेंद्र मोदी ने कहा- दोस्त पर अटैक से व्यथित हूं

सार

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर हुए हमले पर विश्वनेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दोस्त पर हुए अटैक से दुखी हूं। हमारे विचार जापान के लोगों के साथ हैं।  

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की मौत हो गई है। उनपर एक चुनावी सभा के दौरान हमला हुआ था। शिंजो पर हुए हमले से पूरी दुनिया दुखी है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि इस बर्बर और दुर्भावनापूर्ण हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दुनियाभर के नेताओं ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया है। 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। 

अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा कि आबे जापान के एक उत्कृष्ट नेता थे। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के अटूट सहयोगी रहे थे।ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने ट्वीट किया कि जापान से चौंकाने वाली खबर मिली कि पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। इस समय हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। 

यह भी पढ़ें- PM फुमियो किशिदा बोले- जापान के लोकतंत्र पर हमला हुआ, इसे बर्दास्त नहीं करेंगे

ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा- आबे पक्के दोस्त थे
ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि हर कोई उतना ही हैरान और दुखी है जितना मैं हूं। ताइवान और जापान दोनों लोकतांत्रिक देश हैं, यहां कानून का शासन है। अपनी सरकार की ओर से मैं हिंसक और अवैध कृत्यों की कड़ी निंदा करना चाहता हूं। आबे न केवल मेरे एक अच्छे दोस्त थे, बल्कि ताइवान के भी एक पक्के दोस्त थे। उन्होंने कई वर्षों तक ताइवान का समर्थन किया है और ताइवान-जापान संबंधों की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें- इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को बीच रोड 2 गोलियां मारीं, हमलावर अरेस्ट

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?