दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाएं, पाकिस्तान बाहर..शामिल हुआ ये मुस्लिम देश

Published : Apr 16, 2025, 10:23 PM IST

ग्लोबल फायरपावर ने 2025 में दुनिया के उन ताकतवर देशों की लिस्ट जारी की है, जो सैन्य ताकत में सबसे मजबूत हैं। इस लिस्ट में पहले टॉप-10 में पाकिस्तान भी था, लेकिन अब उसकी जगह एक दूसरा इस्लामिक मुल्क आ गया है। जानते हैं लिस्ट में भारत का नंबर?

PREV
110
10- इटली

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में इटली 10वें नंबर पर है। इटली को 0.2164 अंक हासिल हुए हैं। इटली में सैनिकों की संख्या 289,000 है। उसके पास 31000 नेवी पर्सनल और 43000 एयरफोर्स सैनिक हैं।

210
9- तुर्किये

वर्ल्ड के सबसे ताकतवर देशों में तुर्किये अब नौवें नंबर पर है। तुर्की को 0.1902 अंक मिले हैं। तुर्की के पास 8,83,900 सैनिक हैं। तुर्किये के पास 115,000 एयरफोर्स सैनिक और 1,50,000 पैरामिलिट्री सैनिक हैं।

310
8- जापान

ताकतवर देशों की लिस्ट में जापान 8वें नंबर पर है। उसे 0.1839 अंक मिले हैं। जापान के पास 8,83,900 सैनिक हैं। जापान के पास कुल 3,28,150 सैनिक हैं। एयरफोर्स सैनिक 50,000 और 25,000 पैरामिलिट्री सैनिक हैं।

410
7- फ्रांस

दुनिया के ताकतवर देशों की सूची में फ्रांस 7वें नंबर पर है। उसे 0.1878 अंक मिले हैं। उसके पास कुल 3,76,000 सैनिक हैं। फ्रांस के पास 40,500 एयरफोर्स सैनिक और 1,50,000 पैरामिलिट्री सैनिक हैं।

510
6- यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)

पावरफुल कंट्रीज में ब्रिटेन छठे नंबर पर है। उसे 0.1785 अंक मिले हैं। उसके पास कुल 11,08,860 सैनिक हैं। ब्रिटेन के पास 34,790 एयरफोर्स सैनिक और 9,24,000 रिजर्व सैनिक हैं।

610
5- साउथ कोरिया

पावरफुल कंट्रीज में दक्षिण कोरिया पांचवे नंबर पर है। उसे 0.1656 अंक मिले हैं। साउथ कोरिया के पास कुल 38,20,000 सैनिक हैं। कोरिया के पास 65,000 एयरफोर्स सैनिक और 70,000 नेवी सैनिक हैं।

710
4- भारत

पावरफुल कंट्रीज में भारत चौथे नंबर पर है। भारत को 0.1184 अंक मिले हैं। भारत के पास कुल 51,37,550 सैनिक हैं। भारत के पास 3,10,575 एयरफोर्स सैनिक और 25,27,000 पैरामिलिट्री सैनिक हैं।

810
3- चीन

पावरफुल देशों में चीन तीसरे नंबर पर है। चीन को 0.0788 अंक मिले हैं। चीन के पास कुल 31,70,000 सैनिक हैं। उसके पास 4,00000 एयरफोर्स सैनिक और 6,25,000 पैरामिलिट्री सैनिक हैं।

910
2- रूस

ताकतवर देशों की लिस्ट में रूस दूसरे नंबर पर है। रूस को भी 0.0788 अंक मिले हैं। उसके पास कुल 35,70,000 सैनिक हैं। 1,65,000 एयरफोर्स सैनिक और 1,60,000 नेवी सैनिक हैं।

1010
1- अमेरिका

अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क है। उसे 0.0744 अंक मिले हैं। उसके पास कुल 21,27,500 सैनिक हैं। 7,01,319 एयरफोर्स सैनिक और 7,99,500 नेवी सैनिक हैं।

Recommended Stories