वाह क्या वीडियो है: दुनिया के सबसे बूढ़े गोरिल्ला ने मनाया अपना 65वां Happy birthday, जानिए क्यों है ये फेमस

Published : Apr 15, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : Apr 15, 2022, 11:19 AM IST
वाह क्या वीडियो है: दुनिया के सबसे बूढ़े गोरिल्ला ने मनाया अपना 65वां Happy birthday, जानिए क्यों है ये फेमस

सार

यह है दुनिया का सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला ( world oldest gorilla Fatou) फतौ। यह बर्लिन के जू(Zoo Berlin) में रहता है। पिछले दिनों इसने अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जू मैनेजमेंट ने उसके लिए स्पेशल जामुन से बना केक तैयार कराया था। इस कार्यक्रम का वीडियो जू ने twitter पर शेयर किया, तो लोगों ने भी उसे खूब बधाई दी। 

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. आमतौर पर गोरिल्ला की आयु 35-40 साल तक होती है। लेकिन यह है दुनिया का सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला (world oldest gorilla Fatou) फतौ। इसक उम्र 65 साल है। यह बर्लिन के जू(Zoo Berlin) में रहता है। पिछले दिनों इसने अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जू मैनेजमेंट ने उसके लिए स्पेशल जामुन से बना केक तैयार कराया था। इस कार्यक्रम का वीडियो जू ने twitter पर शेयर किया, तो लोगों ने भी उसे खूब बधाई दी। 

यह भी पढ़ें-गलती से शेरों के बाड़े में गिरा 'सियार' निकला गजब का होशियार, 'राजा-रानी' पीछे दौड़ते रहे, देखिए Viral वीडियो

खास अंदाज में मनाया गया 65वां बर्थडे
बर्लिन जू ने twitter पर फतौ का एक मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इस शानदार बर्थडे केक के लिए हमारे रखवालों( keepers) को बहुत-बहुत धन्यवाद। फतो को यह पसंद आया! #HappyBirthday #Gorilla #ZooBerlin"

यह भी पढ़ें-खबर जो हौसला बढ़ा दे: भारत के सबसे जवान सिंगल पापा अपने स्पेशल चाइल्ड को लेकर करेंगे माउंट एवरेस्ट फतह

फतौ की कहानी कुछ यूं है
आयरलैंड स्थित आरटीई(Ireland-based RTE reported) ने बताया कि पश्चिमी तराई गोरिल्ला फतौ 1959 में बर्लिन आया था। तब से ये यही हैं। चिड़ियाघर में रहने वाले वानरों के प्रभारी क्रिश्चियन ऑस्ट(Christian Aust, in charge of apes at the zoo) ने आरटीई को बताया कि जंगल में रहने वाले गोरिल्ला का जीवनलगभग 40 साल होता है। फतौ 65 साल की उम्र के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित गोरिल्ला है। जर्मन टेलीविजन चैनल RBB ने 2017 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया था कि फतौ 1957 में पैदा हुआ था। यह मूलत: पश्चिम अफ्रीकी जंगलों में पला-बढ़ा हुआ। इसे एक नाविक फ्रांस लाया था।pic.twitter.com/FxYrMGeRMT

pic.twitter.com/byqaEUETUR

दुर्लभ वन्यजीव है गोरिल्ला
पूर्वी तराई या ग्राउर गोरिल्ला( Lowland Gorilla) एक दुर्लभ यानी विलुप्त होती गोरिल्ला प्रजाति है, जो मूलत: पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो( eastern Democratic Republic of the Congo) में पाई जाती है। बदलते पर्यावरण और शिकार के कारण भी गोरिल्ला विलुप्त होते जा रहे हैं। हाल में यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भी कीव के जू में गोरिल्ला पर संकट आ गया था। कीव के जू(ZOO) में एक विलुप्तप्राय गोरिल्ला और उसका बच्चा भी था। जू में शेर, हाथी, गोरिल्ला, जिराफ आदि सहित करीब 200 से अधिक प्रजातियों के 4000 जीव हैं। इनमें से कइयों की शिफ्टिंग हो गई।

यह भी पढ़ें-OMG! जंगल में 4 शिकारियों ने छिपकली से किया रेप, उनके ही मोबाइल फोन ने खोली इस घिनौने अपराध की पोल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US-India ट्रेड में भूचाल? भारत पर नए ट्रैफिक की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप-आखिर क्यों?
Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका