
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. आमतौर पर गोरिल्ला की आयु 35-40 साल तक होती है। लेकिन यह है दुनिया का सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला (world oldest gorilla Fatou) फतौ। इसक उम्र 65 साल है। यह बर्लिन के जू(Zoo Berlin) में रहता है। पिछले दिनों इसने अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जू मैनेजमेंट ने उसके लिए स्पेशल जामुन से बना केक तैयार कराया था। इस कार्यक्रम का वीडियो जू ने twitter पर शेयर किया, तो लोगों ने भी उसे खूब बधाई दी।
खास अंदाज में मनाया गया 65वां बर्थडे
बर्लिन जू ने twitter पर फतौ का एक मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इस शानदार बर्थडे केक के लिए हमारे रखवालों( keepers) को बहुत-बहुत धन्यवाद। फतो को यह पसंद आया! #HappyBirthday #Gorilla #ZooBerlin"
फतौ की कहानी कुछ यूं है
आयरलैंड स्थित आरटीई(Ireland-based RTE reported) ने बताया कि पश्चिमी तराई गोरिल्ला फतौ 1959 में बर्लिन आया था। तब से ये यही हैं। चिड़ियाघर में रहने वाले वानरों के प्रभारी क्रिश्चियन ऑस्ट(Christian Aust, in charge of apes at the zoo) ने आरटीई को बताया कि जंगल में रहने वाले गोरिल्ला का जीवनलगभग 40 साल होता है। फतौ 65 साल की उम्र के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित गोरिल्ला है। जर्मन टेलीविजन चैनल RBB ने 2017 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया था कि फतौ 1957 में पैदा हुआ था। यह मूलत: पश्चिम अफ्रीकी जंगलों में पला-बढ़ा हुआ। इसे एक नाविक फ्रांस लाया था।pic.twitter.com/FxYrMGeRMT
दुर्लभ वन्यजीव है गोरिल्ला
पूर्वी तराई या ग्राउर गोरिल्ला( Lowland Gorilla) एक दुर्लभ यानी विलुप्त होती गोरिल्ला प्रजाति है, जो मूलत: पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो( eastern Democratic Republic of the Congo) में पाई जाती है। बदलते पर्यावरण और शिकार के कारण भी गोरिल्ला विलुप्त होते जा रहे हैं। हाल में यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भी कीव के जू में गोरिल्ला पर संकट आ गया था। कीव के जू(ZOO) में एक विलुप्तप्राय गोरिल्ला और उसका बच्चा भी था। जू में शेर, हाथी, गोरिल्ला, जिराफ आदि सहित करीब 200 से अधिक प्रजातियों के 4000 जीव हैं। इनमें से कइयों की शिफ्टिंग हो गई।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।