
World Population Latest Data: तेजी से बढ़ती आबादी न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। वर्तमान में वर्ल्ड की जनसंख्या 8.24 अरब के करीब है, लेकिन आने वाले 12 सालों में दुनिया की आबादी 9 अरब को पार कर जाएगी। क्या आप जानते हैं कि विश्व की जनसंख्या को 8 से 9 अरब तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा योगदान किन देशों का रहेगा?
वर्ल्डमीटर के मुताबिक, 27 अगस्त 2025 तक दुनिया की कुल आबादी 8,24,30,47,500 है। लेकिन ये जिस स्पीड से बढ़ रही है, उसके हिसाब से 2037 तक दुनिया की कुल आबादी 9 अरब से ज्यादा होगी। इसमें सबसे ज्यादा योगदान देने वाला देश कोई और नहीं, बल्कि भारत रहेगा। यूएन वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, अगले 12 सालों (288 महीनों) में दुनिया की आबादी बढ़ाने में भारत का कंट्रीब्यूशन सबसे ज्यादा यानी 17.5% रहेगा। इस हिसाब से देखें तो अब से 2037 तक भारत की जनसंख्या में करीब 14 करोड़ लोग जुड़ जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Explainer: भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से अमेरिका को भी बड़ा नुकसान, जानें होगा कितना असर
हर किसी के दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि इस लिस्ट में भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन होगा, क्योंकि उसकी जनसंख्या लगभग हमारे बराबर ही है। लेकिन हकीकत कुछ और है। भारत के बाद दुनिया की आबादी बढ़ाने में सबसे ज्यादा 7.6% कंट्रीब्यूशन अफ्रीकी देश नाइजीरिया का रहेगा। वहीं, तीसरे नंबर पर कोई और नहीं बल्कि हमारा पड़ोसी पाकिस्तान है, जो 9 अरब जनसंख्या पहुंचाने में 6.8% का योगदान देगा।
लिस्ट में 5.8% आबादी के साथ चौथे नंबर पर डोमिनिकन रिपब्लिक कांगो है। वहीं, पांचवे नंबर पर 5.3% के साथ इथियोपिया, 3.3% के साथ छठे नंबर पर तंजानिया, 2.9% के साथ सातवें नंबर पर बांग्लादेश, 2.9% के साथ आठवें नंबर पर इंडोनेशिया, 2.8% के साथ नौवें नंबर पर इजिप्ट (मिस्र) और 2.5% के साथ 10वें नंबर पर अमेरिका का नाम है।
| चीन (आबादी करोड़ में) | साल | भारत (आबादी करोड़ में) |
| 33 | 1800 | 20 |
| 40.9 | 1850 | 23.5 |
| 40.1 | 1900 | 29.1 |
| 54.3 | 1950 | 35.7 |
| 126 | 2000 | 106 |
| 141 | 2025 | 146 |
| 131 | 2050 | 167 |
| क्रम | देश | जनसंख्या (करोड़ में) |
| 1- | भारत | 146 करोड़ |
| 2- | चीन | 141 करोड़ |
| 3- | अमेरिका | 34.72 करोड़ |
| 4- | इंडोनेशिया | 28.57 करोड़ |
| 5- | पाकिस्तान | 25.52 करोड़ |
| 6- | नाइजीरिया | 23.75 करोड़ |
| 7- | ब्राजील | 21.28 करोड़ |
| 8- | बांग्लादेश | 17.56 करोड़ |
| 9- | रूस | 14.39 करोड़ |
| 10- | इथियोपिया | 13.54 करोड़ |
(सोर्स - यूएन वर्ल्ड पॅापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स, गैपमाइंडर, वर्ल्डमीटर)
ये भी देखें : किस राशि के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर? वो 6 राशियां जिनमें पैदा हुए लोगों के पास कुबेर का खजाना
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।