वर्ष 2022 करीब दस लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री (Electric Vehicles Sales) होने की उम्मीद है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि भारत में बीते 15 सालों में 10 लाख इलेक्‍ट्रि‍क व्‍हीकल बेचे हैं। इस बात की जानकारी खुद सोसाइटी ऑफ मैन्यूफैक्चर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Society of Manufacturers of Electric Vehicles) ने गुरुवार को दी है।

ऑटो डेस्‍क। भारत में इलेक्‍ट्रि‍क व्‍‍हीकल (Electric Vehicle) का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। 2021 के आंकड़ें भी यही बयां कर रहे हैं। आंकड़ों में 2021 में ईवी की बिक्री (EV Sale) दोगुनी हुई है। जो 2022 में 5 गुना तक हो सकती है। वर्ष 2022 करीब दस लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री (Electric Vehicles Sales) होने की उम्मीद है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि भारत में बीते 15 सालों में 10 लाख इलेक्‍ट्रि‍क व्‍हीकल बेचे हैं। इस बात की जानकारी खुद सोसाइटी ऑफ मैन्यूफैक्चर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Society of Manufacturers of Electric Vehicles) ने गुरुवार को दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर मिनट में दो ईवी की बिक्री
इसका मतलब यह हुआ कि इस साल हर मिनट में दो ईवी बिक जाएंगी। जबकि बीते 15 सालों में यह यह रेश्‍यो डेढ़ घंटे में एक ईवी बिकने का था। एसएमईवी के अनुसार देश में 2021 में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री दो गुनी बढ़कर 2,33,971 वाहन हुई। 2020 में यह आंकड़ा 1,00,736 था। इसका मतलब है कि 2021 में हर घंटे में 27 ईवी की बिक्री की है। यानी प्रत्‍येक दो में एक ईवी 20221 में सेल हुई है। अब यह आंकड़ा 2022 में पूरी तरह से बदल सकता है।

2022 में 10 लाख सेल होने की उम्‍मीद
एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा कि ईवी के मामले में बीते कुछ महीने काफी शानदार रहे हैं। बीते 15 वर्ष में कुल मिलाकर दस लाख ई टू-व्‍हीलर्स, थ्री व्‍हीलर्स, इलेक्ट्रिक कार और ई-बसों की बिक्री देखने को मिली है। आम लोगों में ईव्‍हीकल का क्रेज काफी बढ़ा है। जिसकी वजह से इसकी बिक्री में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। उम्‍मीद है अकेले साल 2022 10 लाख की सेल देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:-एक बटन दबाते ही आपकी कार का बदल जाएगा रंग, बीएमडब्‍ल्‍यू जल्‍द लेकर आने वाला है खास फीचर

क्‍यों बढ़ रहा है क्रेज
गिल ने कहा कि ईवी का क्रेज बढ़ने के काफी कारण बताए। पहला यह कि अब इनकी कीमतें पहले के मुकाबले काफी आकर्षक हो गई हैं। अब आम लोग भी इसे खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आने वाले दिनों में और कमी हो सकती है। इसकी लागत काफी कम है। इलेक्‍ट‍्रि‍क स्‍कूटर और बाइक चार्ज होने में जितने रुपए की कंजंप्‍शन होती है वो पेट्रोल के मुकाबले काफी किफायती है। साथ मेंटेनेंस का खर्चा भी काफी कम है। जिसकी वजह से कई लोग दो पहिया पेट्रोल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों का रूख कर रहे हैं।