भारत में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में मामूली अंतर आया है। नए केस मामूली बढ़कर 2000 के ऊपर चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.09 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.76% हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 219.09 करोड़ वैक्सीन डोज (94.92 करोड़ दूसरी डोज और 21.67 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 4,93,352 डोज दी गई हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 26,292 पर है
  • सक्रिय मामले 0.06% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है
  • पिछले 24 घंटों में 3,208 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,63,406 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 2,139 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 0.81% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.13% है
  • अब तक देश में 89.76 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए ; पिछले 24 घंटों में किए गए 2,64,216 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना महामारी के ग्राफ में कई दिनों से कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि नए केस मामूली बढ़कर 2000 के ऊपर चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.09 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.76% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 219.09 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन डिटेल्स
12 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 219.09 करोड़ (2,19,09,69,572) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.10 करोड़ (4,10,93,959) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 26,292 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 3,208 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,63,406 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,139 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,64,216 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.76 करोड़ (89,76,19,571) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.13% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.81% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
UN और रेड क्रॉस की चेतावनी-आने वाले दशक में 'लू' लोगों का जीना मुहाल कर देगी, सहन नहीं हो पाएगी गर्मी
अमरीका-यूरोप में लोग पोटेशियम आयोडाइड की गोली खूब खरीद रहे हैं, जानिए क्यों परमाणु हमले से है इसका संबंध