11:18 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका ने भारत को हरा दिया है

174 रन के जवाब में श्रीलंका ने 20वें ओवर में जीत हासिल की है। अर्शदीप सिंह की पांचवी गेंद पर विकेट कीपर ऋषभ पंत के खराब थ्रो से हार गया।

 

 

10:52 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका ने 132 रन बना लिए हैं

भारत के 174 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 16 ओवर में 132 रन बना लिए हैं। अब उन्हें 24 गेंदों पर पर 42 रन चाहिए। मौजूदा बल्लेबाजों ने 13 गेंद पर 23 रन की भागीदारी की है।

 

10:45 PM (IST) Sep 06
चहल ने जगाई भारत की उम्मीद

174 रनों का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम ने शानदार बैटिंग की है लेकिन यजुवेंद्र चहल टीम इंडिया की शानदार वापसी कराई है। श्रीलंका का स्कोर 112 रन पर 4 विकेट है।

 

10:37 PM (IST) Sep 06
ओपनर कुसल मेंडिस की शानदार पारी

भले ही श्रीलंका ने एक ही ओवर में 2 विकेट खो दिए लेकिन कुसल मेंडिस ने 37 बाल पर 50 रन बना लिए हैं। वे लगातार शानदार बैटिंग कर रहे हैं।

 

10:30 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका ने 2 विकेट खोए

11 ओवर के बाद पहली बार भारत खेल में वापसी कर रहा है। यजुवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए हैं।

 

10:27 PM (IST) Sep 06
यजुवेंद्र चलह ने लिया पहला विकेट

श्रीलंका का पहला विकेट गिर गया है और यह भारत के लिए बेहतर बात है। चलह की गेंद पर रिवर्स खेलने गए ओपनर आउट हो गए हैं।

10:16 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका ने 86 रन बनाए वह भी बिना विकेट खोए

भारत के खिलाफ 174 रनों का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने शानदार जवाब दिया है और बिना विकेट खोए 86 रन बना लिए हैं। कप्तान ने हाफ सेंचुरी ंमारी है।

 

10:03 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका के ओपनर्स ने की कमाल की बैटिंग

174 रनों का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने बिना विकेट खोए 6 ओवर में 57 रन बना लिए हैं।

 

 

09:36 PM (IST) Sep 06
भारत ने 174 का टार्गेट दिया

भारत बनाम श्रीलंका के मैच में भारत ने 20 ओवर खेलकर 173 रन बनाए हैं। रविचंद्रन अश्विन एक ऐसा छक्का मारा जो किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि आज के हीरो अश्विन होंगे। कुछ ही देर में भारत की बॉलिंग शुरू होगी।

 

09:21 PM (IST) Sep 06
ऋषभ पंत भी आउट हुए

श्रीलंका के गेंदबाद ने शानदार खेल दिखाया है। सभी अच्छे बल्लेबाजों को आउट किया है।

 

09:14 PM (IST) Sep 06
कोहली और दीपक हुड्डा को किया क्लीन बोल्ड

टीम इंडिया का स्कोर अभी 157 रन पर 6 विकेट है।

 

08:55 PM (IST) Sep 06
सूर्य कुमार यादव आउट हुए, पंत के ताबड़तोड़ चौके

भारत बनाम श्रीलंका के मैच में सूर्य कुमार यादव स्टाइलिश चौका मारने में चूके और श्रीलंकाई कप्तान ने उन्हें आसानी से आउट कर दिया।

 

 

08:41 PM (IST) Sep 06
रोहित 40 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन रोहित ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 40 गेंद पर 72 रन बनाए और आउट हो गए।

 

08:31 PM (IST) Sep 06
रोहित शर्मा ने ली जिम्मेदारी

टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी पर चर्चा कर ली जाए लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की बात नहीं करेंगे तो मजा नहीं आएगा। यह ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम को अकेले निबटा सकते हैं। इस महत्वपूर्ण मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 32 रन पर 52 रन बना दिए हैं। अभी मैच जारी है।

 

08:15 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका का कसी गेंदबाजी

भारत के खिलाफ खेल रही श्रीलंकाई टीम ने कसी शुरूआत की है और टीम इंडिया के 2 विकेट चटका दिए हैं। पहला विकेट ऑउट ऑफ फार्म केएल राहुल का गिरा फिर विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। अभी कप्तान रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव बैटिंग कर रहे हैं।

 

07:53 PM (IST) Sep 06
केएल राहुल के बाद विराट बोल्ड

केएल राहुल ने भारतीय टीम को डैमेज किया है, वे लगातार फ्लॉप हुए और आज विराट कोहली भी 4 गेंद खेलकर 0 रन पर चलते बने।

 

07:47 PM (IST) Sep 06
भारत का पहला विकेट गिरा

केएल राहुल के फ्लॉप शो का सिलसिला जारी है। जिम्बाववे में फेल होने पर पर भी उन्हें टीम इंडिया ने एशिया कप में जगह दी। आज मेन मौके पर 7 गेंद खेलकर 6 रन बनाए और आउट हो गए। साथ में भारत का एक रिव्यू भी खराब हुआ।

 

07:09 PM (IST) Sep 06
श्रीलंका ने टॉस जीता भारत करेगा बल्लेबाजी

एशिया कप के मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका का मैच शुरू होने जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। 

 

07:06 PM (IST) Sep 06
आर अश्विन को मिला मौका

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में एक परिवर्तन किया है और अश्विन को मौका दिया है।

 

07:04 PM (IST) Sep 06
भारत के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय टीम के सामने एक बड़ी चुनौती है कि वह किन खिलाड़ियों को मैच में जगह दे। बतौर फिनिशर शामिल कार्तिक को बिना एक भी गेंद खेले पाकिस्तान के खिलाफ बाहर कर पंत को मैच में उतारा गया। दूसरा सवाल है बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए या नहीं। अगर टीम इसके बिना नहीं उतरना चाहती है तो फिर अक्षर पटेल इसके सही विकल्प नजर आते हैं।