12:10 AM (IST) Sep 24
दुनिया के सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पहले यह रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम था। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं।

 

12:05 AM (IST) Sep 24
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। 8 ओवर के मैच में में भारत ने 7.2 ओवर में ही 91 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया है।

 

10:12 PM (IST) Sep 23
अंतिम ओवर में 3 छक्के लगे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए 91 रन चाहिए।

 

09:49 PM (IST) Sep 23
10 की रन गति से बढ़ रहा ऑस्ट्रेलिया

अक्षर पटेल ने शानदार बॉलिंग करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड को पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में 35 रन पर 3 विकेट खो दिए हैं। जबकि 3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 31 रन बना  लिए थे।

 

09:18 PM (IST) Sep 23
भारत ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच 8-8 ओवर का खेला जाएगा। भारत के कैप्टन ने टॉस जीत लिया है और वे पहले बॉलिंग करेंगे।

 

08:58 PM (IST) Sep 23
9ः30 बजे शुरू होगा मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 का मैच बारिश की वजह से डिले हो गया है। रात 9ः15 बजे टॉस होगा जबकि 15 मिनट बाद मैच खेला जाएगा। मैदानी अपायर्स ने दो बार पिच का मुआयना किया है उसके बाद फैसला लिया है कि मैच 8-8 ओवर का होगा। दोनों कप्तानों ने इसे मंजूर किया है।

 

08:52 PM (IST) Sep 23
8-8 ओवर का मैच खेला जाएगा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 8-8 ओवर का खेला जाएगा। दोनों मैदानी अंपायर्स ने यह क्लीयर किया है।

08:29 PM (IST) Sep 23
15 मिनट बाद होगा अगला निरीक्षण

अंपायर रात 8 बजे क्रीज पर आए लेकिन मैच शुरू नहीं हो सका। अगला निरीक्षण 8ः45 बजे होगा।

 

07:24 PM (IST) Sep 23
मैच पर संकट के बादल

आज के मैच पर मौसम की मार
आज के मैच पर मौसम की मार है और पहले हुई बारिश की वजह से ऑउटफिल्ड गीला है। ग्राउंड अंपायर रात को 8 बजे फिर से निरीक्षण करेंगे कि मैच संभव है या नहींं।


 

06:36 PM (IST) Sep 23
पिच गीला है इसलिए टॉस में देरी

पिच गिला होने की वजह से टॉस में देरी

 

05:46 PM (IST) Sep 23
7 बजे शुरू होगा मुकाबला

7 बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच